💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद निकला जुलूस, पुराने लखनऊ में बड़े पैमाने पर जुलूस, कैंडल मार्च, शिया और सुन्नी संगठनों के हजारों लोग शामिल, हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने जताया दुख, पुलिस ने ड्रोन और CCTV से की निगरानी
➡सीतापुर- खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, आग लगने से गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, सिलेंडर फटने से सामान समेत 5 लोग घायल, मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीपुर का मामला
➡मैनपुरी- स्कूल प्रशाशन की हिटलरशाही हुई उजागर, बच्चों से जबरन छुवाए छात्राओं के पैर, बच्चों को दी गई ग्राउंड में ही बैठने की सजा, स्कूल प्रबंधक के द्वारा दी गई बच्चों को सजा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चर्चित तपस्थली स्कूल का बताया जा रहा वीडियो
➡अलीगढ़- रंगरेजान मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया, होली के दौरान रंग न पड़े, इसलिए उठाया कदम, पुलिस की निगरानी में मस्जिद को कवर किया, शांति, सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से फैसला
➡बहराइच- स्कूटी सवार व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मटेरा इलाके के डिहवा के पास हुआ हादसा
➡बहराइच- ई-रिक्शा में डॉक्यूमेंट से भरा बैग छोड़कर उतरा छात्र, मामले को लेकर छात्र ने चौकी को दी जानकारी, CCTV की मदद से ई-रिक्शे को पुलिस ने किया चिन्हित, चिन्हित कर पुलिस ने ई-रिक्शा से बैग किया बरामद, बहराइच कोतवाली नगर स्थित अस्पताल चौराहे का मामला
➡हापुड़- तेज रफ्तार छात्रों के लिए बन रही काल, 10 दिनों में 4 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर हुए हादसे, दो स्थानों पर हुई थी चारों छात्रों की मौत, यातायात व्यवस्था की भी दिख रही लापरवाही, थाना धौलाना क्षेत्र में हुए हादसों में मौत
➡मुरादाबाद- पुलिस कर्मियों पर हमले का CCTV आया सामने, वीडियो में भीड़ से घिरकर भागते दिखे पुलिसकर्मी, बाइक चोर को पकड़ने गई थी पुलिस फोर्स, जान बचाकर भागे पुलिस कर्मी, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप, जाबिर नाम के युवक के परिवार में हुई थी मौत, मृतक की पत्नी ईद्दत पर बैठी थी, घर में जबरन घुसी पुलिस, पुलिस के घुसने का लोगों ने किया विरोध, पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर की घटना
➡इटावा- इटावा में उप निबंधन कार्यालय पर हंगामा, सैफई तहसील परिसर में दो पक्ष भिड़े, दो बीघा जमीन के सौदे को लेकर विवाद, तहसील परिसर में लाठी-डंडे चले, हाईवे किनारे जमीन को लेकर बवाल, घटना का वीडियो मोबाइल में कैद, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
➡कानपुर- कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ा, कल्याणपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना
➡अमेरिका- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के नए नेतृत्व ने जताई बातचीत की इच्छा, ईरान की तरफ से आया संवाद का प्रस्ताव- ट्रंप, बातचीत के लिए ट्रंप ने दी सहमति, तनावपूर्ण हालात के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, अमेरिकी मीडिया से बातचीत में किया खुलासा
➡ईरान- ईरान के पश्चिमी शहर मेहरान में बड़ा हमला, 40 से अधिक कमांडर्स मारे गए, इराक सीमा के पास सुरक्षा मुख्यालय पर अटैक, इराक बॉर्डर के नजदीक था ठिकाना, ईरानी मीडिया का बड़ा दावा, हमले में 40 से अधिक कमांडर्स मारे गए, बॉर्डर रेजिमेंट का मुख्यालय निशाने पर, हमले से भारी नुकसान की खबर
➡दुबई- दुबई पोर्ट पर ईरान ने हमला कर उड़ाया, पोर्ट का ऑपरेशन पूरी तरह तबाह हो गया, एयरपोर्ट, रिहायशी इलाके, होटल पर भी हमला हुआ, बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, सामरिक ठिकानों पर भी हमला, सैटेलाइट इमेज तबाही की कहानी बयां कर रही




