*उन्नाव में होली से पहले डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
खबर उन्नाव से है जहां आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गौरांग राठी और जय प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करता नजर आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सोशल मीडिया पर सतर्क निगाह रखने जैसी तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया है।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




