*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
*25 – जनवरी – रविवार*
👇
===============================
*1* पीएम मोदी आज 11 बजे से मन की बात करेंगे। यह मन की बात का 130वां संस्करण है। इसकी शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 से हुई थी। हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय महत्व के विषयों, सकारात्मक कहानियों और जन-भागीदारी पर बात करते हैं।
*2* BJP का बंगाल मिशन: 27-28 को नितिन नवीन तो 30-31 जनवरी को शाह जाएंगे बंगाल; कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
*3* केंद्रीय पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब मेढक की तरह राजनीति में इधर-उधर उछलते रहते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी देश और जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और अब उसके पास न तो कोई स्पष्ट नीति बची है और न ही सिद्धांत
*4* खड़गे बोले- केंद्र सरकार राज्यपालों को कठपुतली बना रही, गवर्नर गैर-बीजेपी सरकारों को परेशान करते हैं, उन्हें पीएम ऑफिस से ऑर्डर मिल रहे
*5* राहुल बोले- चुनाव आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, वोट चोरी की साजिश में शामिल; दावा- गुजरात SIR में गड़बड़ी, कांग्रेस का वोटर काटा गया
*6* बंगाल SIR, EC ने गड़बड़ी वाले 1.25 करोड़ नाम सार्वजनिक किए, पंचायत-ब्लॉक ऑफिस में चिपकाई जाएगी लिस्ट; अमर्त्य सेन बोले- जल्दबाजी में SIR हो रहा
*7* जस्टिस उज्जल भुइयां बोले–जजों का तबादला न्यायपालिका का आंतरिक मामला, सरकार के खिलाफ फैसला देने पर ट्रांसफर ठीक नहीं, संविधान सर्वोच्च है
*8* बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 27 जनवरी को विपक्ष संग होगा मंथन
*9* गुजरात में भीषण सड़क हादसा: बनासकांठा में ट्रक और कार की भिड़ंत, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
*10* Border 2 : सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन सुनामी ला दी, धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ा, जबरदस्त किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
*11* तेलंगाना में जहरीला इंजेक्शन देकर 300 कुत्तों की हत्या, सरपंच ने चुनाव में वादा किया था; एक महीने में 900 कुत्तों को मारा जा चुका
*12* बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत में खेलने से इनकार किया था; ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया
*13* न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं सीरीज जीत सकता है भारत, तीसरा टी-20 आज, पिछले दोनों मुकाबलों में 400+ रन बने; अक्षर की वापसी संभव
*14* ‘अगर चीन के साथ की ट्रेड डील तो लगा देंगे 100% टैरिफ’, डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा को दी धमकी
*15* कनाडा के बाद ब्रिटेन से झगड़ बैठे ट्रम्प, कहा- अफगानिस्तान में NATO सैनिक लड़ाई से दूर रहे, ब्रिटिश PM बोले- यह हमारे सैनिकों का अपमान
*16* पहाड़ों पर भारी हिमपात से जनजीवन ठप: दिल्ली-यूपी में शीतलहर का सितम, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट
=============================




