*उन्नाव अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, काम से लौटते समय हुआ हादसा, CCTV से वाहन तलाश रही पुलिस
*
ख़बर उन्नाव से है जहां एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोद्दा गांव निवासी आशीष पुत्र बिंदा प्रसाद को शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना सिकंदर करण के पास स्थित ब्रिज पर हुई, जब आशीष पैदल घर लौट रहा था। आशीष मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। कुछ वर्ष पहले उसके बड़े भाई की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता बिंदा प्रसाद और अन्य परिजनों का बुरा हाल है।
बता दे कि परिजनों ने बताया कि आशीष शांत स्वभाव का और मिलनसार युवक था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध सफल नहीं हो पाए थे और कुछ समय पहले ही उसका रिश्ता टूट गया था। इसके बाद वह अकेले रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को भी वह काम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। आशीष के निधन से परिवार की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिकंदर करण ब्रिज के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
बाइट – मृतक के चाचा।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




