*पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, घायल पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति को पकड़ा।*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां एक पति द्वारा पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। आरोपी पति रंजीत ने अपनी पत्नी खुशी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है, हालांकि अभी तक स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दे कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा इलाके में यह घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति की गिरफ्तारी में है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे क्या कारण था और आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है।
बाइट – खुशी घायल पत्नी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




