*महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला बाइक रैली का हुआ आयोजन*
ख़बर उन्नाव से है जहां महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार शाम को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक शजय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा बाइपास से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
बता दे कि इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाइक रैली का मकसद शहर और गांवों में यह संदेश देना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग हैं। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद स्तर पर कई कार्यक्रम और अभियानों का संचालन किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1076 की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में महिलाएं तत्काल मदद प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बाइक रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों की सदस्याओं और महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को जागरूक करती हुई आगे बढ़ी। रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी जगह-जगह प्रतिभागियों का स्वागत किया और मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक चर्चा रही। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से यह संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान तभी सफल होगा, जब समाज का हर वर्ग इस दिशा में सहयोग करेगा।
बाइट – गौरांग राठी, जिला अधिकारी उन्नाव
बाइट – जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




