*गंगाघाट में बाढ़ का कहर, आयुक्त रोशन जैकब ने किया निरीक्षण। दिए आवश्यक निर्देश
*
टाइम्स एंड स्पेस
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
जनपद उन्नाव के गंगाघाट ने गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शुक्लागंज समेत कई इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। हालात का जायजा लेने गुरुवार को लखनऊ मंडल की आयुक्त रोशन जैकब ने गंगाघाट उन्नाव का दौरा किया।
आयुक्त रोशन जैकब जिला अधिकारी गौरांग राठी के साथ मोटर बोट से शुक्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रविदास नगर, कर्बला और आनंद घाट का निरीक्षण किया। नाव से दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं।
आयुक्त ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाई जाए और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। मौके पर ही जिला प्रशासन और नगर निकाय के अधिकारियों के साथ उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा भी की।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




