#UPCM योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर में पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री वाहनों को फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ की समस्या से पीड़ित हर व्यक्ति के साथ पूरी संवेदना और तत्परता के साथ खड़ी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश सरकार व प्रदेशवासी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए संकल्पित हैं।




