*कानपुर: उत्तर प्रदेश*
कानपुर कॉमिंसरेट के सेंट्रल जोन के रेव-3 मॉल, थाना कोहना में अभिनेता अक्षय कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण*
कानपुर नगर,दिनांक 10 सितम्बर 2025 को अभिनेता अक्षय कुमार के रेव-3 मॉल (थाना क्षेत्र कोहना) में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा मॉल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम आयोजकों से भेंट कर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यक्रम के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए आयोजन स्थल पर यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।*
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार व थानाध्यक्ष कोहना विनय तिवारी भी उपस्थित रहे।*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




