कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के सजेती थाना क्षेत्र में विनायकपुर निवासी अजय पांडे (50) की बाइक से सड़क हादसे में मौत..!!*
कानपुर के विनायकपुर निवासी अजय रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी निधि और बच्चों के साथ हमीरपुर के खालेपुर स्थित ससुराल बाइक से सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास सैनिक ढाबे के सामने रखे बैरियर से उनकी बाइक टकरा गई। सड़क हादसे में हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए..!*
मृतक अजय के साले मोहित दीक्षित ने बताया कि अजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो बेटियां हैं। वह परिवार के साथ घूमने के लिए आनूपुर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।*
इलाज हेतु अस्पताल 🏥 ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत..!*
उक्त घटना में सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ..!
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




