कालपी पशु अस्पताल बदहाल – न दवाएं, न व्यवस्था, मजबूरी में बाहर से खरीद रहे किसान
ब्यूरो चीफ़ जालौन – शैलेन्द्र सिंह तोमर
कालपी के पशु अस्पताल की हालत इतनी जर्जर है कि यहां न तो आवश्यक दवाओं का स्टॉक है और न ही साफ-सफाई व रख-रखाव की व्यवस्था। इलाज के लिए आने वाले किसानों और पशुपालकों को डॉक्टर बाहर की पर्ची थमा देते हैं, जिससे उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। अस्पताल की टूटी-फूटी इमारत और उपेक्षित हालात प्रशासनिक लापरवाही की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।




