By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को लखनऊ पुलिस ने दिलाई राहत, 3.72 लाख रुपये वापस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को लखनऊ पुलिस ने दिलाई राहत, 3.72 लाख रुपये वापस
राज्य

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को लखनऊ पुलिस ने दिलाई राहत, 3.72 लाख रुपये वापस

timesandspace
Last updated: 2025/02/05 at 7:56 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को लखनऊ पुलिस ने दिलाई राहत, 3.72 लाख रुपये वापस
लखनऊ(आरएनएस ) पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल ने ठगी के शिकार एक व्यक्ति को न्याय दिलाते हुए उनके खाते से निकाली गई 3,72,633 रुपये की धनराशि वापस कराई। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने और आमजन को ठगी से बचाने के अभियान के तहत की गई।पीड़ित रवि कुमार सिंह ने 1 अगस्त 2024 को साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम पर मिले एक लिंक के माध्यम से उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। इस ऐप के जरिये ठगों ने उन्हें दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उनके खाते से 4,45,161 रुपये निकाल लिए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी।शिकायत दर्ज होते ही साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और कंपनियों से समन्वय स्थापित किया। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक पत्राचार के माध्यम से धनराशि को ट्रैक किया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर 3,72,633 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस ली और लखनऊ पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।लखनऊ पुलिस ने इस घटना के बाद नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी भी कस्टमर सपोर्ट अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या अन्य अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, यूपीआई पिन या सीवीवी जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या पुलिस स्टेशन में सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।इस पूरी कार्रवाई में साइबर क्राइम सेल के प्रभारी प्रशांत कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने काम किया। टीम में उपनिरीक्षक शिशिर यादव, उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, महिला उपनिरीक्षक आरती वर्मा और हेड कांस्टेबल शमशाद अली शामिल थे।साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। आम जनता को भी चाहिए कि वे साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और ठगी के ऐसे मामलों से बचने के लिए जागरूकता बनाए रखें।

You Might Also Like

*शुक्लागंज श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोo उoप्रo ने की आइसक्रीम वितरण*

शैवाल और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लगभग ₹2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी मॉडल, टेक्सटाइल सेक्टर मेंभारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी मॉडल, टेक्सटाइल सेक्टर में नई पहचान बना उत्तर प्रदेश

लखनऊ। जनता की शिकायतों के निस्तारण में लखनऊ नगर निगम में सबसे पीछे रहने वाले शहरों में शामिल है

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

*शुक्लागंज श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोo उoप्रo ने की आइसक्रीम वितरण*

July 16, 2026
राज्य

शैवाल और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

July 16, 2026
featured image
राज्य

13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लगभग ₹2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

July 16, 2026
featured image
राज्य

भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी मॉडल, टेक्सटाइल सेक्टर मेंभारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी मॉडल, टेक्सटाइल सेक्टर में नई पहचान बना उत्तर प्रदेश

July 16, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *शुक्लागंज श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोo उoप्रo ने की आइसक्रीम वितरण*
  • शैवाल और इसके फायदे’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लगभग ₹2 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?