(सिरसा)दिल्ली चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, अब 30 दिनों की मिली पैरोल
सिरसा ,28 जनवरी(आरएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर पैरोल मिली है। राम रहीम (क्रड्डद्व क्रड्डद्धद्बद्व) को 30 दिन की पैरोल (क्कड्डह्म्शद्यद्ग) मिली है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह पैरोल मिलने के बाद राम रहीम (क्रड्डद्व क्रड्डद्धद्बद्व) सिरसा के डेरा में पहुंचा है। राम रहीम मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले से निकला ओर सिरसा डेरे में 8.40 मिनिट पर पहुंचा। डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले से सजा मिलने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में आया है।
इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।
साल 2017 में सजा होने के बाद से अब तक राम रहीम सिरसा डेरे में नहीं जा सका है। सूत्रों के मुताबिक, लेकिन अब वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय जाएगा। राम रहीम को साल 2017 से अब तक 12 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, इसे लेकर कई बार राज्य सरकारों पर भी सवाल उठ चुके हैं। अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आ गया है.
00
(सिरसा)दिल्ली चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, अब 30 दिनों की मिली पैरोल
Leave a comment
Leave a comment




