महाकुंभ 2025 प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी, अब तक 13.21 करोड़ ने किया स्नान…
: दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज गृहमंत्री अमित शाह डुबकी लगाएंगे। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।
प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाएंगे।




