By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *उन्नाव के औरास थाने में करंट की चपेट में आकर हुई सिपाही की मौत*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *उन्नाव के औरास थाने में करंट की चपेट में आकर हुई सिपाही की मौत*
राज्य

*उन्नाव के औरास थाने में करंट की चपेट में आकर हुई सिपाही की मौत*

timesandspace
Last updated: 2024/10/17 at 3:29 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

*उन्नाव के औरास थाने में करंट की चपेट में आकर हुई सिपाही की मौत*

जनपद उन्नाव के औरास थाना परिसर में बने कमरे की सफाई करने के बाद गीला बोरा लोहे के तार पर फैलाते समय सिपाही करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बांगरमऊ सीओ की सूचना पर आगरा निवासी परिजन देर शाम उन्नाव पहुंचे गले में करंट लगने के निशान व सिर में भी चोट लगी है। परिजनों ने एसपी को बुलाने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही। एसपी से मुलाकात के बाद रात आठ बजे पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हुई।

औरास थाने में तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह (45) का कमरा थाना परिसर में था। बुधवार सुबह 10 बजे कमरे की सफाई करने के बाद गीला जूट का बोरा बाहर कपड़े फैलाने के लिए बंधे लोहे के तार में फैलाने के दौरान करंट की चपेट में आकर हरेंद्र जमीन पर गिर गया। साथी सिपाही उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अरविंद चौरसिया, एसओ अश्वनी मिश्रा पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मृतक हरेंद्र सिंह मूलरूप से आगरा जिले के थाना खंदौली के गांव मल्लूपुर के रहने वाले थे। हरेंद्र ने फौज से सेवानिवृत होने के बाद वर्ष 2019 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्नाव में पहली पोस्टिंग अचलगंज और इसके बाद बीघापुर कोतवाली में हुई थी। नौ महीने पहले उनका औरास थाना तबादला हुआ था।

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया थाने के अंदर से हाइटेंशन लाइन नीम के पेड़ के पास से निकली है। यहां कपड़े सुखाने के लिए एक लोहे का तार बंधा है। एक सिरा पेड़ में और दूसरा सिरा एक खिड़की में बंधा है। परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी मोनिका, दो बच्चे और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस एसपी के न पहुंचने, करंट के साथ सिर में चोट देख परिजन घटना को संदिग्ध मान बैठे। उन्होंने मृतक के चाचा चंद्रवीर सिंह जो दारोगा हैं और मौजूदा समय में अंबेडकरनगर जिले में तैनात हैं, उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि रात आठ बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए तब पुलिस ने प्रक्रिया शुरू की है।

You Might Also Like

*अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजात बच्चों की मौत*

प्याज भी चला चीनी के रास्ते तू डाल डाल में पात पात*

नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी में आयोजित हुआ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम …

​कानपुर: जमीअत उलेमा शहर कानपुर के नेतृत्व में निकलने वाले “जुलूस-ए-मुहम्मदी (सल्ल.)” की तैयारियों के सिलसिले में आज जमीअत उलेमा उत्तर प्रदेश के महासचिव (नाज़िम-ए-आला) मौलाना अमीन-उल-हक़

*राष्ट्रगान बीच में छोड़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्य

*अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजात बच्चों की मौत*

August 24, 2026
featured image
राज्य

प्याज भी चला चीनी के रास्ते तू डाल डाल में पात पात*

August 24, 2026
राज्य

नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी में आयोजित हुआ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम …

August 24, 2026
राज्यनगर

​कानपुर: जमीअत उलेमा शहर कानपुर के नेतृत्व में निकलने वाले “जुलूस-ए-मुहम्मदी (सल्ल.)” की तैयारियों के सिलसिले में आज जमीअत उलेमा उत्तर प्रदेश के महासचिव (नाज़िम-ए-आला) मौलाना अमीन-उल-हक़

August 24, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजात बच्चों की मौत*
  • प्याज भी चला चीनी के रास्ते तू डाल डाल में पात पात*
  • नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी में आयोजित हुआ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम …
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?