By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ *
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ *
राज्यदेशराजनीति

*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ *

timesandspace
Last updated: 2024/08/19 at 11:56 AM
timesandspace
Share
9 Min Read
featured image
SHARE

*19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
2019 – राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की ।
2019 – गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया ।
2019 – भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।
2020 – कीथ किस्टोफर रोवले (Keith Christopher Rowley) लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री बने।
2021 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का 5वां संस्करण शुरू किया।
2021 – भारत और एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 – राजस्थान के पाली रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत से लगभग 8 की मौत हुई 20 घायल।
2022 – ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 19-08-2022 से 08-09-2022 तक होने वाले अभ्यास पिच ब्लैक 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया पहुंचा।
2023 – चंद्रमा पर उतरने से पहले रूस के लूना-25 को एक “आपातकालीन स्थिति” में पहुंचा।
2023 – लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरने से लगभग 9 सैनिक शहीद हुए।
2023 – चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड ने नौसेना और वायु सेना की संयुक्त हवाई तथा समुद्री गश्त और सैन्य अभ्यास शुरू किया।ताइवान ने दावा किया ताइवान सीमा में चीन के 42 लड़ाकू विमान घुसे।
2023 – हवाई के जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 114 पहुंची, पीड़ितों की तलाश जारी रही।

*19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।
1908 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1911 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1941 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय थलसेना में सेवारत एक भारतीय सेना के सैनिक थे।
1950 – सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1967 – नंदना सेन – एक भारतीय अभिनेत्री ।
1982 – अरुंधति काटजू – भारतीय अधिवक्ता (वकील) जिन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
1985 – सूबेदार मेजर विजय कुमार ओलंपिक एथलीट।
1989 – रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।

*19 अगस्त को हुए निधन👉*

1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।
1927 – स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे।
1987 – सचिन नाग एक भारतीय तैराक थे।
1987 – लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।
1993 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
2013 – रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2019 – मोहम्मद ज़हूर “खय्याम” हाशमी, जिन्हें “खय्याम” नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2019 – डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2020 – पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन ।
2020 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन।
2021 – भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार (89) का निधन हो गया।
2023 – अमेरिकी अभिनेता रॉन सीफास जोन्स (66) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक जॉन वारनूक (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीत रचयिता ग्लोरिया कोट्स (89) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी कार्लो मज़ोने (86) का निधन हुआ।

*19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 रक्षाबंधन पर्व (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री गायत्री जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन , श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।
🔅 डॉ जगन्नाथ मिश्र – जयन्ती।
🔅 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस।
🔅 विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।
🔅 विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।

You Might Also Like

NEWS HEADLINES` *02/09/2026* *🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*

`NEWS HEADLINES` *🕎मुख्य समाचार l 02-09-2026*

*बुधवार, 02 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

जनगणना 2027 की तैयारी के लिए आज जनपद लखनऊ में जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता

*पाकिस्तान के सामने PM मोदी का बड़ा संदेश! SCO में पहलगाम को लेकर कही दो टूक बात*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

NEWS HEADLINES` *02/09/2026* *🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*

September 2, 2026
featured image
देश

`NEWS HEADLINES` *🕎मुख्य समाचार l 02-09-2026*

September 2, 2026
featured image
देश

*बुधवार, 02 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

September 2, 2026
राज्य

जनगणना 2027 की तैयारी के लिए आज जनपद लखनऊ में जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता

September 1, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • NEWS HEADLINES` *02/09/2026* *🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*
  • `NEWS HEADLINES` *🕎मुख्य समाचार l 02-09-2026*
  • *बुधवार, 02 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?