By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *जो कोई ना कर पाया वह योगी ने कर दिखाया मायावती और अखिलेश छूटे काफी पीछे*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *जो कोई ना कर पाया वह योगी ने कर दिखाया मायावती और अखिलेश छूटे काफी पीछे*
राज्यराजनीति

*जो कोई ना कर पाया वह योगी ने कर दिखाया मायावती और अखिलेश छूटे काफी पीछे*

timesandspace
Last updated: 2024/08/17 at 10:00 AM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

*जो कोई ना कर पाया वह योगी ने कर दिखाया मायावती और अखिलेश छूटे काफी पीछे*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह लगातार 7 वर्ष 149 दिनों तक सीएम पद को संभालने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
योगी आदित्यनाथ वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से ही बतौर सीएम वह प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सफलतापूर्वक कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। तब से वह लगातार प्रदेश के मुखिया हैं। यूपी के सीएम पद पर काबिज रहने वाले क्षेत्रीय दलों के नेता भी योगी आदित्यनाथ के आसपास नहीं दिख रहे हैं, चाहे वह चौधरी चरण सिंह हों, मुलायम सिंह यादव हों अथवा मायावती या अखिलेश यादव। वहीं कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे डॉ. सम्पूर्णानंद 5 वर्ष 345 दिनों तक यूपी के सीएम रहे थे। वह 28 दिसंबर 1954 से 7 दिसंबर 1960 तक सीएम के पद पर आसीन थे।
*योगी के आसपास भी नहीं हैं क्षेत्रीय दलों के नेता*
तीन बार सीएम रहने वाले समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव जहां अपने तीन कार्यकाल में 6 वर्ष 274 दिनों तक ही सीएम बने रह सके तो वहीं चार बार सीएम रहने वाली मायावती भी योगी के रिकॉर्ड से काफी पीछे हैं। मायावती भी सिर्फ 7 वर्ष 16 दिनों तक ही सीएम के पद रहीं। सपा से सीएम रहे अखिलेश यादव भी केवल 5 वर्ष 4 दिन ही मुख्यमंत्री रह सके हैं।
*लगातार दो बार सीएम बनने वालों में गिने जाते हैं योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती ऐसे नेताओं में होती हैं, जिनके नेतृत्व में किसी पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार बनती है। योगी ने जब 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब उन्होंने नारायण दत्त तिवारी के 37 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। नारायण दत्त तिवारी ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन योगी ने इसे भी ध्वस्त कर दिया था।
*उत्तराखंड बनने का बाद पहले मुख्यमंत्री*
09 नवम्बर 2000 को उत्तराखंड के गठन के साथ ही उत्तर प्रदेश को दो भागों में विभाजित कर दिया गया। इसके बाद किसी भी दल को लगातार दो बार सरकार बनाने का मौका नहीं मिल सका। यह उपलब्धि भी केवल योगी आदित्यनाथ के नाम ही दर्ज है।
*योगी ने तोड़ा है मिथक*
नोएडा जाने से सीएम की कुर्सी चली जाने का एक मिथक चल रहा था कि नोएडा जाने वाले सीएम को कुर्सी गंवानी पड़ती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को भी तोड़ दिया। वे नोएडा गए और कई योजनाओं और परियोजनाओं को लागू किया, जिनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा का विकास भी शामिल है। उनके नेतृत्व में इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगिक निवेश और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई प्रयास किए गए हैं।

संवाददाता
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट

You Might Also Like

जनगणना 2027 की तैयारी के लिए आज जनपद लखनऊ में जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता

शिक्षा बचाओ, स्कूल बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ SFI कानपुर का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न

सीएसए में आयोजित होगा तीन दिवसीय किसान मेला: जुड़ेंगे आठ से अधिक प्रदेशों के किसान

व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर किया धरना प्रदर्शन

*चलित शक्ति यंत्र की चपेट में आकर युवक की मौत*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

जनगणना 2027 की तैयारी के लिए आज जनपद लखनऊ में जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता

September 1, 2026
featured image
राज्य

शिक्षा बचाओ, स्कूल बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ SFI कानपुर का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न

September 1, 2026
राज्य

सीएसए में आयोजित होगा तीन दिवसीय किसान मेला: जुड़ेंगे आठ से अधिक प्रदेशों के किसान

September 1, 2026
राज्य

व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर सड़क पर बैठकर हाथों में कटोरा लेकर किया धरना प्रदर्शन

September 1, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • NEWS HEADLINES` *02/09/2026*
  • *🪯सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
  • *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *02 – सितंबर – बुधवार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?