By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: बजट 2024 में दिखा सियासी गठबंधन का असर:नीतीश-नायडू के बिहार और आंध्र के लिए 74 हजार करोड़ रुपए का ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > बजट 2024 में दिखा सियासी गठबंधन का असर:नीतीश-नायडू के बिहार और आंध्र के लिए 74 हजार करोड़ रुपए का ऐलान
देश

बजट 2024 में दिखा सियासी गठबंधन का असर:नीतीश-नायडू के बिहार और आंध्र के लिए 74 हजार करोड़ रुपए का ऐलान

timesandspace
Last updated: 2024/07/23 at 2:04 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

बजट 2024 में दिखा सियासी गठबंधन का असर:नीतीश-नायडू के बिहार और आंध्र के लिए 74 हजार करोड़ रुपए का ऐलान

2024 चुनाव में बहुमत से 32 सीटें पीछे रह गई BJP नीतीश और नायडू जैसे सहयोगियों के समर्थन से सरकार चला रही है। मोदी 3.0 के पहले बजट में इस गठबंधन का सियासी असर साफ दिखा।

निर्मला सीतारमण ने दोनों राज्यों को मिलाकर 74 हजार करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसमें बिहार को 58 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। JDU के मुखिया नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वहीं TDP के मुखिया चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

बिहार और आंध्र प्रदेश को बजट से क्या-क्या मिला, आइए जानते हैं…

बिहारः इन्फ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं के लिए 58,900 करोड़ रुपए

बिहार में कई सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे और बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की गई।
बिहार के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपए की लागत से 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।
बाढ़ से निपटने और राहत के लिए 11,500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
बिहार के महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर को विकसित किया जाएगा।
बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट्स बनाए जाएंगे।
बिहार में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया जाएगा।
गंगा नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे।
अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
आंध्र प्रदेशः 15,000 करोड़ रुपए की घोषणा, पुनर्गठन अधिनियम के तहत होगा विकास

आंध्र प्रदेश को मदद के लिए 15,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम (आंध्र प्रदेश रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट) के तहत चिंताओं के निवारण में तेजी लाई जाएगी। इसके तहत फंड पानी, बिजली, रेलवे, सड़क जैसे अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए जारी किया जाएगा।
आंध्र प्रदेश की पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी।
आंध्र प्रदेश के पिछड़े इलाकों के लिए भी एक्ट के तहत रकम मुहैया कराई जाएगी।
इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ योजना शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में विकास के लिए औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा।

नीतीश का बिहार और नायडू का आंध्र प्रदेश केंद्र सरकार के लिए क्यों जरूरी?
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में NDA की सरकार बनी, लेकिन इस बार सत्ता की चाबी NDA के दो बड़े पार्टनर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के हाथों में है।
BJP को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली थीं। वहीं TDP को 16 और JDU को 12 सीटों पर जीत मिली है। बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है। इस बेस पर इन पार्टियों के पावर का डिस्ट्रीब्यूशन करें, तो 89% पावर BJP के पास और 5.5-5.5% JDU और TDP के पास है। सरकार बनाए रखने के लिए दोनों सहयोगी दलों का समर्थन बनाए रखना भी जरूरी है।
संवाददाता
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट

You Might Also Like

Breaking News IAS के लिए चुने उम्मीदवारों को कैडर आवंटित!!

विशेष सूचना

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* * 08 – दिसम्बर – सोमवार *

*जय श्री राम* *सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार*

LoC पर पाकिस्तान के 68 आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय:120 आतंकी भारत में घुसने की तैयारी में; सुरक्षाबलों को निर्देश- टेररिस्ट सीमा के करीब न पहुंचें

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

08.12.2025
Daily E-paper
07.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

देशराज्य

Breaking News IAS के लिए चुने उम्मीदवारों को कैडर आवंटित!!

December 8, 2025
featured image
नगरदेशराज्य

विशेष सूचना

December 8, 2025
featured image
राज्यदेश

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* * 08 – दिसम्बर – सोमवार *

December 8, 2025
featured image
देश

*जय श्री राम* *सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार*

December 8, 2025

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • उन्नाव में 7 वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत, पड़ोसियों पर लापरवाही का आरोप, निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था गड्डा*
  • *उन्नाव पुलिस को मिलीं 12 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रिस्पांस टाइम होगा बेहतर*
  • आईएएस अनामिका सिंह ने लिया VRS: प्रशासनिक हलकों में चर्चा
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?