By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: भाजपा सांसद पर बहू का संगीन आरोप … अत्याचारी को हरा कर रहूंगी! …वर्धा से पूजा तडस ने ससुर रामदास तडस के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्दलीय लड़ेंगी पूजा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > भाजपा सांसद पर बहू का संगीन आरोप … अत्याचारी को हरा कर रहूंगी! …वर्धा से पूजा तडस ने ससुर रामदास तडस के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्दलीय लड़ेंगी पूजा
Uncategorized

भाजपा सांसद पर बहू का संगीन आरोप … अत्याचारी को हरा कर रहूंगी! …वर्धा से पूजा तडस ने ससुर रामदास तडस के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्दलीय लड़ेंगी पूजा

timesandspace
Last updated: 2024/04/13 at 4:48 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

भाजपा सांसद पर बहू का संगीन आरोप … अत्याचारी को हरा कर रहूंगी! …वर्धा से पूजा तडस ने ससुर रामदास तडस के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्दलीय लड़ेंगी पूजा
– April 13, 2024

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: वर्धा से बीजेपी के सांसद रामदास तडस (Ramdas Tadas) को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उनकी बहू ने गुरुवार को उनके परिवार पर उत्पीड़न, मारपीट और यातना देने का आरोप लगाया. वह लोकसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में उन्हें चुनौती दे रही हैं. पूजा तडस (Pooja Tadas) ने अपने 17 महीने के बेटे के साथ शिवसेना-यूबीटी की उपनेता सुषमा अंधारे के साथ गुरुवार को मीडिया से बात की. परिवार पर गंभीर आरोप लगाए.

पूजा ने तर्क दिया कि लगभग तीन साल पहले उनके पति पंकज आर.तडस को रेप के आरोप से बचाने के लिए उन्‍हें कथित तौर पर शादी के लिए मजबूर किया गया था. उसके बाद से उन्‍हें यातना दी गई, लोहे की छड़ से पीटा गया. जिस फ्लैट में वह रहती थीं, उससे बाहर फेंक दिया गया और यहां तक कि कई मौकों पर भोजन देने से इनकार भी किया गया.

पीएम मोदी से मिल मांगेंगी न्याय

पूजा तडस ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए वर्धा आ रहे हैं. मेरी उनसे मिलने और देश की बेटी के रूप में न्याय की अपील करने की योजना है.” तडस परिवार द्वारा कथित तौर पर किए गए उत्पीड़न पर उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें फ्लैट तक ही सीमित रखा गया और शारीरिक रूप से एक वस्तु की तरह इस्तेमाल किया गया लेकिन बेटे के जन्म के बाद उनके पति ने उन्‍हें अस्वीकार कर दिया. पति और उनके ससुर रामदास तडस ने बच्चे की डीएनए जांच के लिए भी कहा.

बेटे का DNA टेस्ट की कर रहे मांग – पूजा

पूजा ने मांग की, “मैं इस तरह के दुर्व्यवहार, अपने बच्चे के डीएनए टेस्ट के नाम पर अपमान और अन्य प्रकार के उत्पीड़न से गुजर रही हूं. अगर एक सांसद के रूप में रामदास तडस अपनी ही बहू को न्याय नहीं दे सकते, तो समाज के लोगों के लिए वह क्या करेंगे? मैं चाहती हूं कि मेरी मदद के लिए प्रधानमंत्री का हस्तक्षेप हो.”

पूजा तडस ने दावा किया कि जब वह एक बार रामदास तडस के घर गई थीं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया गया. जिस फ्लैट में वह रह रही थीं, उसे तडस परिवार ने बेच दिया. उसके बाद उन्हें फ्लैट से बाहर निकाल दिया गया. उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी.

रामदास तडस ने आरोपों पर दिया जवाब

रामदास तडस जीत की हैट्रिक लगाने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उन्‍होंने बहू के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा : “मेरा अपने बेटे (पंकज) या उसकी पत्‍नी (पूजा) के साथ कोई संबंध नहीं है, वे मेरे साथ नहीं रहते. उन्होंने मुझे बताए बिना शादी कर ली.”

ससुर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पूजा

पूजा तडस ने इसका प्रतिवाद करते हुए पूछा कि यदि उन्होंने अपने बेटे (पंकज) को अस्वीकार कर दिया है, तो वह अभी भी तडस के घर में क्यों रह रहे हैं, जबकि उन्हें छोटे बच्‍चे के साथ बाहर निकाल दिया है? पूजा तडस ने अपने ससुर के खिलाफ वर्धा लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सुषमा अंधारे ने कहा कि वह न्याय के लिए रो रही एक व्यथित महिला का समर्थन करेंगी.

You Might Also Like

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…* *31- जुलाई – शुक्रवार*

बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ कानपुर नगर, बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर वार्ड में बने दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई

*CJP प्रदर्शनकारियों का खुला ऐलान*

दिल्ली- जंतर मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बयान

ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश यूपी में आज से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

01.08.2026
Daily E-paper
31.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
Uncategorized

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…* *31- जुलाई – शुक्रवार*

July 31, 2026
Uncategorized

बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ कानपुर नगर, बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर वार्ड में बने दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई

July 24, 2026
featured image
Uncategorized

*CJP प्रदर्शनकारियों का खुला ऐलान*

July 20, 2026
Uncategorized

दिल्ली- जंतर मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बयान

July 20, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • बड़ी खबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया है।
  • *शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा। वर्षों के संघर्ष की अधूरी कहानी, हम सब मिलकर बनाएंगे नई निशानी,*
  • नर्सिंग स्टाफ पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?