By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: सुमित्रा महाजन आग बबूला हुई ‘अभी मैं जिंदा हूं, मुझसे पहले पूछ तो लेते’, शहरी निकाय के सम्मेलन में हंगामा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > सुमित्रा महाजन आग बबूला हुई ‘अभी मैं जिंदा हूं, मुझसे पहले पूछ तो लेते’, शहरी निकाय के सम्मेलन में हंगामा
देश

सुमित्रा महाजन आग बबूला हुई ‘अभी मैं जिंदा हूं, मुझसे पहले पूछ तो लेते’, शहरी निकाय के सम्मेलन में हंगामा

timesandspace
Last updated: 2024/02/16 at 8:40 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
featured image
SHARE

सुमित्रा महाजन आग बबूला हुई ‘अभी मैं जिंदा हूं, मुझसे पहले पूछ तो लेते’, शहरी निकाय के सम्मेलन में हंगामा
– February 16, 2024

इंदौर नगर निगम (IMC) के एक सभागृह का नाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम के बजाय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने को लेकर कांग्रेस ने शहरी निकाय के सम्मेलन में गुरुवार को हंगामा किया। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहरी निकाय में सत्तारूढ़ भाजपा ने सभागृह के नामकरण के मूल प्रस्ताव में बदलाव करके महिलाओं का अपमान किया है। अधिकारियों ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 फरवरी को आईएमसी के परिषद सभागृह का लोकार्पण किया था। दिल्ली की लोकसभा की तर्ज पर बनाए गए इस सभागृह को ‘‘अटलबिहारी वाजपेयी सदन’’ का नाम दिया गया है जिसे स्थानीय लोग “इंदौर की संसद” भी कहते हैं।

वाजपेयी के नाम पर हॉल के नामकरण पर हंगामा

इस सभागृह में आईएमसी के पहले परिषद सम्मेलन में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे और कांग्रेस के अन्य विपक्षी पार्षदों ने यह कहकर हंगामा किया कि शहरी निकाय ने सभागृह का नाम महाजन के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन ऐन मौके पर इसका नाम वाजपेयी के नाम पर रख दिया गया। इनमें से कुछ पार्षदों ने तख्तियां भी लहराईं जिन पर लिखा था- ”महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं चलेगा।”

कांग्रेसियों से बोलीं महाजन- मैं अभी जिंदा हूं

आईएमसी के परिषद सम्मेलन में महाजन को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। उन्हें आईएमसी के सभापति मुन्नालाल यादव की आसंदी के पास महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ बैठाया गया था। महाजन ने सदन में कांग्रेस पार्षदों के हंगामे के मद्देनजर कहा,‘‘मुझे जीवन में बहुत सम्मान मिला है और इसे कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता।’’ उन्होंने कहा कि मैं खुद हैरान थी कि मेरे नाम पर प्रस्ताव कैसे पास हो गया। मैं तो अभी जिंदा हूं। मेरे नाम से भवन के नामकरण की क्या जरुरत है।

‘वाजपेयी और मेरी तुलना ही नहीं हो सकती’

भाजपा की 80 वर्षीय नेता ने दावा किया कि खुद उन्होंने महापौर भार्गव को सुझाव दिया था कि आईएमसी के सभागृह का नाम वाजपेयी के नाम पर रखा जाए। वाजपेयी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में 1999 से 2004 तक राज्य मंत्री रहीं महाजन ने पूर्व प्रधानमंत्री की वक्तृत्व कला की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वाजपेयी और मेरी तुलना ही नहीं हो सकती।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने जीते जी अपने नाम पर किसी भी भवन के नामकरण के पक्ष में नहीं हैं।

स्मृति यादव की रिपोर्ट

You Might Also Like

*महाराष्ट्र : नवी मुंबई के खारघर में फोटोकॉपी की दुकान से SIR से जुड़े 3400 से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म मिले*

काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी की सूचना के बाद रविवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *30- अगस्त – रविवार*

*30 अगस्त, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

*महाराष्ट्र : नवी मुंबई के खारघर में फोटोकॉपी की दुकान से SIR से जुड़े 3400 से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म मिले*

August 30, 2026
featured image
देशविदेश

काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी की सूचना के बाद रविवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम

August 30, 2026
featured image
देशराज्य

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

August 30, 2026
featured image
देश

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *30- अगस्त – रविवार*

August 30, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *महाराष्ट्र : नवी मुंबई के खारघर में फोटोकॉपी की दुकान से SIR से जुड़े 3400 से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म मिले*
  • काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी की सूचना के बाद रविवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम
  • सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?