जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में “ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो” थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित
कानपुर, 17 सितंबर 2026। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी एवं गंगा टास्क फोर्स के सहयोग से आज UISEMH पार्किंग क्षेत्र में “Tree Plantation Drive – Green Today, Healthy Tomorrow” अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वस्थ भविष्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती नीलिमा कटियार, विधायक, कल्याणपुर विधानसभा एवं पूर्व राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहीं।
विशेष अतिथियों में डॉ. प्रतिभा मिश्रा, संस्थापक, वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी, श्री रणबीर राउतेला, सूबेदार, गंगा टास्क फोर्स तथा डॉ. शशांक शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे शामिल रहे।
अभियान के अंतर्गत कुल 200 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें 100 इनडोर पौधे तथा 100 छोटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे शामिल हैं। इन पौधों को स्वयंसेवकों, संस्था के सदस्यों एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा लगाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सीमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में डॉ. अनीता गौतम आयोजक के रूप में तथा डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. सुचिता त्रिपाठी एवं डॉ. करिश्मा शर्मा समन्वयक के रूप में सक्रिय रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती नीलिमा कटियार जी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन की आधारशिला भी हैं। मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों में इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इसी के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की उपलक्ष्य में अस्पताल में दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी एवं डॉ अनिता गौतम ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नीना गुप्ता डॉ रेणु गुप्ता डॉ शैली अग्रवाल डॉ पाविका लाल डॉ दिव्या द्विवेदी डॉ प्रतिमा वर्मा डॉ प्रीति त्यागी डॉ रश्मि गुप्ता डॉ रश्मि यादव एवं समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।




