*🪯शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……….!!*
👇🏻
==================================
➡️लखनऊ : सरोजनीनगर पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा किया, गैंग सरगना समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद हुईं
➡️लखनऊ : KGMU पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, संविधान स्थल का किया लोकार्पण, KGMU की VC के साथ किया लोकार्पण
➡️आगरा : 765 KV लाइन से तार चोरी का खुलासा, तार चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, खेरागढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, कब्जे से 3 लाख नगद, तमंचा भी बरामद, समाधी गांव के पास हुई थी चोरी की घटना
➡️रायबरेली : सपा छात्र सभा और ABVP में मारपीट का मामला, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस टीम की मौजूदगी में जमकर हुआ हंगामा, सपा छात्रा सभा, ABVP के पदाधिकारी धरने पर बैठे, दोनों के बीच झड़प का वीडियो आया सामने, शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज का मामला
➡️मेरठ : पति से विवाद के बाद पत्नी ने दी जान, एक साल पहले ही की थी लव मैरिज, पति याहिया के साथ रहती थी आयशा, सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️फिरोजाबाद : मनरेगा के तहत बिना काम के लगी हाज़िरी, बारिश में लगी हाजिरियों पर भी गिरी गाज, बिना काम के हाज़िरी पर हुई सख्त कार्रवाई, फाइलों में हाज़िरी को जीरो कर दिया गया, खंड विकास अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए, ब्लॉक नारखी इलाके का पूरा मामला
➡️प्रतापगढ़ : मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे प्रतापगढ़, PM के जन्मदिन कार्यक्रम में हुए शामिल, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की
➡️दिल्ली : 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया अरेस्ट, लूटी गई रकम में से 1 करोड़ की नगदी बरामद
➡️महोबा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा पहुंचे महोबा, EVM वेयर हाउस और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी बढ़वाने के दिए निर्देश
➡️दिल्ली : दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अंगदान का संकल्प लिया, आज आधिकारिक Pledge Certificate जारी हुआ, मृत्यु के बाद हृदय, किडनी दान करने की सहमति, अंगदान के प्रति जागरूकता, डोनर पंजीकरण बढ़ाने से जुड़ी
➡️वाराणसी : 500 बाइकर्स को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, वडनगर के लिए बाइक सेवा यात्रा रवाना हुई, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी रहे मौजूद, PM के जन्मदिन पर निकाली जा रही यात्रा
➡️मैनपुरी : अज्ञात कारणों के चलते नहर में डूबी महिला, शकुंतला देवी को ढूंढने का किया जा रहा प्रयास, थाना कुरावली के बलरामपुर नहर की घटना
➡️जालौन : 4 दिन से सलैया बुजुर्ग गांव में बिजली गुल, बिजली न आने से गांव में पसरा पड़ा अंधेरा, SDM दफ्तर के बाहर पहुंचे दर्जनों ग्रामीण, विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश, विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की उठाई मांग, कोंच तहसील क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग का मामला
➡️आगरा : महिला की हत्या के मामले में वांछित अरेस्ट, आरोपी वेदप्रताप उर्फ विवेक को पुलिस ने पकड़ा, आगरा की थाना खंदौली पुलिस ने की कार्रवाई
➡️हमीरपुर : एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने का मामला, दुकान के बाहर निकला था बड़ा जखीरा, SDM और खाद्य विभाग की टीम पहुंची, दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी, सामान का रखरखाव सही नहीं पाया गया-SDM, एक्सपायरी फूड का ऑडिट भी नहीं कराया-SDM, जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई की कही बात, मौदहा स्टेशन रोड का है मामला
➡️दिल्ली : एके-47 से गोली लगने वाले बुलेट कुमार का बयान, सिवान में झड़प, लाठीचार्ज, फायरिंग में घायल हुए थे, ‘हम प्रदर्शन के दौरान नहीं पहुंचे थे लेट पहुंचे थे’, ‘मैं नीचे गिरा उसके बाद भी प्रशासन द्वारा मारा गया’
➡️लखनऊ : KGMU में 45 वर्षीय महिला के ब्रेन हैमरेज का सफल इलाज, दाहिने पिकॉम आर्टरी में एन्यूरिज्म फटने से हुआ था हैमरेज, तेज सिरदर्द, उल्टी और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत थी, बैलून की सहायता से एन्यूरिज्म का सफल इलाज किया गया, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने महिला का सफल इलाज किया
➡️मैनपुरी : मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मारपीट में कई लोगों के लगी गंभीर चोटें, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर की घटना
➡️मुंबई : एन चंद्रशेखरन टाटा ग्रुप के चेयरमैन फिर से नियुक्त, टाटा संस बोर्ड ने 5 साल के लिए फिर से नियुक्त किया, टाटा संस बोर्ड की बैठक में नियुक्ति को मंजूरी दी गई
➡️बलिया : चर्चित डबल मर्डर मामले से जुड़ी खबर, DIG सुनील कुमार सिंह पहुंचे बलिया, SP, ASP संग घटनास्थल का किया निरीक्षण, डॉग स्क्वायड और FSL टीम भी रही मौजूद, संबंध में कई लोगों से DIG ने की पूछताछ, मां और दिव्यांग बेटी की हुई थी निर्मम हत्या, रसड़ा थाने के सराय भारती गांव का मामला
➡️बरेली : लापरवाह कर्मचारियों पर जिलाधिकारी का एक्शन, तीन बार टाइपिंग में फेल बाबू को बनाया चपरासी, मीरगंज तहसील में तैनात बाबू है, हुआ पदावनत, राजस्व कर्मियों की रकम हड़पने पर बाबू बर्खास्त, राजस्व की रकम के गबन के आरोप में बर्खास्त
➡️लखीमपुर : BJP MLA के इशारे पर ग्रामीणों की पिटाई मामला, SSP ने की बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी निलंबित, इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर जांच की जाएगी
➡️प्रयागराज : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन.
==================================




