*तत्सत सेवा संस्थान सीतापुर के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने किया वृहद सम्मान समारोह,
सुर ताल संगम संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव और पदाधिकारियों, समाजसेवियों सहित शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान*
सीतापुर में संचालित सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था तत्सत सेवा संस्थान द्वारा साईं गेस्ट हाउस एक वृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न जिलों से आमंत्रित विशेष लोगों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक तथा तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा नेहा अवस्थी, सुरताल संगम लखनऊ की डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका डॉ जया श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मानस मेला समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वम्भर दयाल तिवारी, राजा टोडरमल स्मारक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी, मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपाल टंडन और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक प्रजापति, नैमिष रतन तिवारी, विश्राम सागर राठौर, मंजर यासीन, पंकज पांडेय ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों अनूप निषाद, नाहिद नाज़, सुरेंद्र सिंह, यशवी चौरासिया आदि ने गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। तथा मंजर यासीन व एकता गुप्ता के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में काव्य पाठ किया गया।
अनूप निषाद,यासीन इब्ने उमर,नाहिद नाज तथा हिमांशी रस्तोगी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि समाज में श्रेष्ठ कार्य करते रहने वाले समाजसेवियों तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन में प्रयासरत कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और दायित्व है कि हम समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित सभी सुयोग्य गणमान्य नागरिकों का सदैव सम्मान करें, चाहे वे किसी भी क्षेत्र के हों। इसके अलावा, राजेश शुक्ला, डॉ जया श्रीवास्तव, विश्वम्भर तिवारी, गोपाल टंडन, संजय पुरी, अशोक प्रजापति आदि ने भी दर्शकों को सम्बोधित किया।
अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका दूरदर्शन व आकाशवाणी कलाकार डॉ जया श्रीवास्तव ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर अशोक प्रजापति,के बी श्रीवास्तव, पंकज पांडे,मंजर,यासीन, नदीम सीतापुरी,तनवीर इकबाल बिसवानी,राज शर्मा,अजय श्रीवास्तव, बिंदू जी,यासीन इब्ने उमर,नाहिद नाज,शम्मे नूर,नैमिष रतन तिवारी,हिमांशी रस्तोगी,जीवेश तिवारी,सीमा श्रीवास्तव,हिमांशु वर्मा,खुशनूर,कुमारी एकता,सुशील शुक्ला सहित सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, ग्रेस मॉडर्न स्कूल, वेलडन पब्लिक स्कूल, विशंभर दयाल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, आईएमडी स्कूल, स्टडी प्वाइंट स्कूल, एमडी पब्लिक स्कूल आदि के शिक्षकों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।




