गोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विकास कार्योंगोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विकास कार्यों की दी सौगात
— 16.26 लाख की लागत वाली परियोजनाओं का किया भूमिपूजन
कानपुर नगर, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-57 (पनकी) में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी और वार्ड पार्षद आरती त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कुल 16.26 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत पनकी स्थित एसबीआई चौराहे से 90 मीटर तक की सड़क निर्माण, पनकी में नूनियनपुरवा वाली सड़क के निर्माण कार्य और नूनियनपुरवा में क्षेत्रीय निवासियों को पेयजल राहत दिलाने हेतु नए समरसेबल पंप की स्थापना का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिक प्राथमिकता है। सड़क निर्माण और समरसेबल लगने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद आरती त्रिपाठी, जीतू बाजपेई, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, पवन सविता, चंद्रमणि चौबे, मकसूदन, अश्वनी पाल, विकास, राजेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। की दी सौगात
— 16.26 लाख की लागत वाली परियोजनाओं का किया भूमिपूजन
कानपुर नगर, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-57 (पनकी) में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी और वार्ड पार्षद आरती त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कुल 16.26 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत पनकी स्थित एसबीआई चौराहे से 90 मीटर तक की सड़क निर्माण, पनकी में नूनियनपुरवा वाली सड़क के निर्माण कार्य और नूनियनपुरवा में क्षेत्रीय निवासियों को पेयजल राहत दिलाने हेतु नए समरसेबल पंप की स्थापना का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिक प्राथमिकता है। सड़क निर्माण और समरसेबल लगने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद आरती त्रिपाठी, जीतू बाजपेई, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, पवन सविता, चंद्रमणि चौबे, मकसूदन, अश्वनी पाल, विकास, राजेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




