दैनिकदैनिक समाचार पत्र विनय उजाला द्वारा उज्जैन मध्यप्रदेश में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकार मनोज कुमार कैन राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित।

उज्जैन।
दैनिक समाचार पत्र विनय उजाला के राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश उज्जैन के रामसखा गौतम सभागृह, सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान में किया गया।इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए विशेष व्यक्तियों को देश और समाज के लिए विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
हिन्दी फिल्म जगत की लोकप्रिय सुप्रसिद्ध सिने तारिका पद्ममिनी कोल्हापुरी,मुंबई के कर कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किए गए।इस सम्मान समारोह में नई दिल्ली से आएं पीजीडीएवी महाविद्यालय,दिल्ली विश्वविद्यालय नेहरू नगर के प्रोफेसर मनोज कुमार कैन को शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।
भव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने की।सांसद अनिल फिरोजिया,नगर निगम सभापति कलावती यादव, उपमहाधिवक्ता सुदीप भार्गव एवं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विनय उजाला के प्रबंध संपादक डॉ.वीरेंद्र मिश्रा, समूह संपादक डॉ. शोभना मिश्रा,संपादक डॉ. विनय मिश्रा सहित मृणाल मिश्रा एवं उन्नति मिश्रा ने इस विशाल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रोफेसर मनोज कुमार कैन दिल्ली विश्वविद्यालय पीजीडीएवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं।लगभग पिछले 25 वर्षों से अध्यापन,लेखन और शोध कार्य से जुड़े हुए हैं।प्रो कैन शिक्षा और साहित्य के माध्यम से समाज में जन जागरण का उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहें हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए विनय उजाला समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस सम्मान का श्रेय अपने उन सभी साथियों को देता हूॅं जो निरंतर मेरे कार्यों की सराहना करते हुए मुझे ऊर्जा एवं गति प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होकर देश और समाज के प्रति और अधिक कार्य करने जिम्मेदारी बन जाती है। समाचार पत्र विनय उजाला द्वारा उज्जैन मध्यप्रदेश में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकार मनोज कुमार कैन राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित।
उज्जैन।
दैनिक समाचार पत्र विनय उजाला के राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश उज्जैन के रामसखा गौतम सभागृह, सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान में किया गया।इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए विशेष व्यक्तियों को देश और समाज के लिए विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
हिन्दी फिल्म जगत की लोकप्रिय सुप्रसिद्ध सिने तारिका पद्ममिनी कोल्हापुरी,मुंबई के कर कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किए गए।इस सम्मान समारोह में नई दिल्ली से आएं पीजीडीएवी महाविद्यालय,दिल्ली विश्वविद्यालय नेहरू नगर के प्रोफेसर मनोज कुमार कैन को शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।
भव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने की।सांसद अनिल फिरोजिया,नगर निगम सभापति कलावती यादव, उपमहाधिवक्ता सुदीप भार्गव एवं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विनय उजाला के प्रबंध संपादक डॉ.वीरेंद्र मिश्रा, समूह संपादक डॉ. शोभना मिश्रा,संपादक डॉ. विनय मिश्रा सहित मृणाल मिश्रा एवं उन्नति मिश्रा ने इस विशाल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रोफेसर मनोज कुमार कैन दिल्ली विश्वविद्यालय पीजीडीएवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं।लगभग पिछले 25 वर्षों से अध्यापन,लेखन और शोध कार्य से जुड़े हुए हैं।प्रो कैन शिक्षा और साहित्य के माध्यम से समाज में जन जागरण का उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहें हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए विनय उजाला समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस सम्मान का श्रेय अपने उन सभी साथियों को देता हूॅं जो निरंतर मेरे कार्यों की सराहना करते हुए मुझे ऊर्जा एवं गति प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होकर देश और समाज के प्रति और अधिक कार्य करने जिम्मेदारी बन जाती है।




