दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कि मांग को लेकर दिव्यांग महागठबंधन ने शान्ति मार्च, पुलिस ने रोका
— अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से हुई वार्ता, अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कि बाधा दूर करने का मिला आश्वासन
कानपुर नगर, दिव्यांग महागठबंधन ने गांधी प्रतिमा हजरतगंज से लोक भवन मुख्यमंत्री कार्यालय तक शान्ति मार्च निकालने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने रोक दिया। बाद में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता करवा कर अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कि बाधा दूर करने के आस्वाशन पर आन्दोलन स्थगित कर दिया गया।
ज्ञात हो कि दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए 4 जून को शासनादेश जारी हुआ था। शासनादेश में अध्यापक, अध्यापिका के स्वयं अथवा उनके अविवाहित पुत्र पुत्री के दिव्यांग होने, स्वयं या अविवाहित पुत्र पुत्री के कैंसर से पीड़ित होने, स्वयं या अविवाहित पुत्र पुत्री के डायलिसिस होने पर अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कि व्यवस्था दी गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षकों ने आवेदन भी कर दिया है 30 जून तक अंतर्जनपदी स्थानांतरण की सूची जारी हो जानी चाहिए थी। लेकिन आज तक अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी नहीं हो सकी है।
दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार शासनादेश का अनुपालन करते हुए तत्काल अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण लिस्ट जारी करे। दिव्यांगजन अधिनियम 2016 में भी दिव्यांग कार्मिकों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए व्यवस्था दी गई है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो पत्र भेजे हैं। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नहीं कर रहा है। कहा कि अपर मुख्य सचिव से जो आज वार्ता हुई है उसे उम्मीद है कि अंतर्जनपदी स्थानांतरण की सभी बढ़ाएं दूर होगी और जल्द ही अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी होगी।




