दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या
दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या
— सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध पुलिस ने लिया हिरासत में
— शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में घटित हुआ निर्मम हत्याकांड
कानपुर। नगर, शहर कल्याणपुर क्षेत्र स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में एक सनसनीखेज वारदात में शहर के बड़े दवा कारोबारी 63 वर्षीय विनीत विनोचा की उनके ही फ्लैट (C-104) में धारदार हथियार से गला रेतकर और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10:30 बजे से तड़के 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के वक्त विनीत विनोचा घर पर अकेले थे।
घटना की सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं तथा डीआरवी को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात में दो संदिग्ध घर के अंदर जाते दिखे हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया विनीत ने कुछ ही दिन पहले अपने एक नौकर को काम से निकाला था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एसीपी दिलीप सिंह ने बताया घटना के समय मृतक की पत्नी पुनीता एक सप्ताह से गाजियाबाद गई हुई थीं, जबकि उनका बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय एक पार्टी में गए हुए थे। कहा कि यह मामला लूटपाट का नहीं बल्कि रंजिश का है, क्योंकि कमरे के बाकी सामान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। आशंका है कि कारोबारी ने किसी परिचित के लिए खुद दरवाजा खोला था, जिसके बाद उन पर अचानक हमला किया गया।
परिजनों ने बताया तड़के 3 बजे जब परिजन घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा खुला था और अंदर कमरे में फर्श व बेड पर विनीत का खून से लथपथ शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कानपुर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने इस नृशंस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना के बाद से शहर के दवा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भारी रोष है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द खुलासे का दावा किया है।