6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा बहुजन पार्टी का स्थापना दिवस
– कानपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के कार्यकर्ता
कानपुर नगर, ग्वालटोली खलासी लाइन स्थित हरिहरनाथ शास्त्री भवन में रविवार, 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे बहुजन पार्टी उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष माननीय बैज नाथ रावत जी व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश चन्द कुंडे जी से लखनऊ में भेट कर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर अवगत कराते हुए कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष मुन्ना हज़ारिया l
बहुजन पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष मुन्ना हजारिया ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को अपने साथियों के साथ पहुंचने का आह्वान किया गया है।
अनुशासनहीनता और निष्क्रियता पर सख्त कार्रवाई प्रांतीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। यदि कोई पदाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं होता है, तो संगठन उसकी निष्क्रियता को गंभीरता से लेते हुए उसे पदमुक्त करने का निर्णय भी ले सकता है। सभी जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
2027 विधानसभा चुनाव की बनेगी रणनीति स्थापना दिवस समारोह में आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे।
आगामी बड़े कार्यक्रमों की तैयारी
लखनऊ में बड़ा आयोजन: अक्टूबर-नवंबर में पार्टी की ओर से लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की जा रही है।
विभिन्न राज्यों से नेताओं का आगमन: कानपुर में होने वाले इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में कानपुर मंडल के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से भी बहुजन पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।
घर-घर प्रचार अभियान: कार्यक्रम के सफल प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी दलित एवं बहुजन बस्तियों में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए रहने, खाने और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।




