महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी भाई गिरफ्तार
कानपुर नगर, कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सत्ती चौरा में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में 28 वर्षीय महिला चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष और विनोद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया ।
बहन सरोजनी की शादी उन्नाव के कल्लूपुरवा निवासी संतोष से हुई थी. संतोष शराब पीकर मारपीट करता था, जिसके चलते सरोजनी ने दो साल पहले उसके खिलाफ दहेज और तलाक का मामला दर्ज कराया था और कैंट स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था.
रविवार शाम संतोष का भाई विनोद अपने एक साथी के साथ बाइक से जबरन चांदनी के घर में घुसा और विनोद ने तमंचा निकालकर चांदनी को गोली मार दी. गोली लगते ही चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए.
पुलिस ने सोमवार सुबह कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष और विनोद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसे खबर मिली थी कि उसके भाई संतोष के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है, जिसका बदला लेने के लिए वह वहां पहुंचा था।पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




