*दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
👇
===============================
*1* प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘रक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाए। प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे – यही मेरी हार्दिक कामना है।’
*2* PM मोदी और CM योगी ने Gen-Alpha के साथ मनाया रक्षाबंधन, राहुल ने प्रियंका संग फोटो शेयर कर दी बधाई
*3* 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक की बोली पर चर्चा हुई; गृहमंत्री अमित शाह और खेलमंत्री शामिल
*4* न आज पुराने हुए, न 100 साल बाद होंगे’: अमित शाह बोले- भारतीय परंपराओं में रचा-बसा है महात्मा गांधी का संदेश
*5* ‘अगली बार वोट मांगने से पहले ठीक होगी जलभराव की समस्या, नहीं भरेगा पानी’, अमित शाह का अपने संसदीय क्षेत्र में बड़ा वादा
*6* मोदी की इंस्टाग्राम अपील का असर, 97% कैबिनेट मंत्री ज्यादा एक्टिव हुए; फॉलोअर्स के मामले में अमित शाह सबसे आगे
*7* रिजिजू ने दिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत, परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें; विपक्ष में हलचल
*8* दावा-भारतीय पब्लिशर ने सोनिया की किताब छापने से मना किया, पेंगुइन इंडिया ड्राफ्ट में बदलाव कराना चाहता था, लेखक राजी नहीं हुए
*9* ‘मोहन भागवत का कार्यक्रम सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं’, आयोजक बोले- 16 धर्मों के लोग आएंगे, विरोध करने वाले भी आएं
*10* लद्दाख में अब हाई कोर्ट की बेंच, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; लोगों को न्याय मिलना होगा आसान
*11* लखनऊ से इंदौर जा रही बस राजगढ़ में ब्रिज की दीवार से टकराई, ड्राइवर समेत चार की मौत; 12 गंभीर रूप से घायल
*12* एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में देश के दोपहिया वाहन बाजार में मजबूत रिटेल ग्रोथ देखने को मिली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में वाहनों को लेकर की जाने वाली पूछताछ में 10 से 12 प्रतिशत का उछाल आया है।
*13* तिब्बत में झील फटी, नेपाल में कई गांव खाली कराए, सेना ने लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा; अब तक 478 मौतें, 1500 लापता
*14* बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 हजार से ज्यादा घर डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 सड़कें बंद
*15* सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी, 77,100 पर कारोबार कर रहा, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर 110% ऊपर लिस्ट
===============================




