थाना नवाबगंज क्षेत्र में अज्ञात शव बराबद
– सडक किनारे पडा मिला अज्ञात शव, पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास
कानपुर नगर, थाना नवाबगंज क्षेत्र में स्थित जागेश्वर मंदिर के पास रोड किनारे एक अज्ञात शव पडा देख हडकंप मच गया। लोगों ने शव पडे होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए।
नवाबगंज क्षेत्र के जोगेश्वर मंदिर के पास एक व्यक्ति की लाश की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक व्यक्ति नीले रंग की हाफ निक्कर व बनियान पहने हुए है तथा उसी उम्र लगभग 45 वर्ष के आस-पास है। बताया कि उसके दाहिने हाथ में ऊॅ का निशान बना हुआ है। वहीं शव की कद-काठी सामान्य है। पुलिस ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास जारी है। मृतक का हुलिया सार्वजनिक कर दिया गया है तथा लोगों से अपील की गयी है कि यदि मृतक संबधी कोई भी जानकारी हो तो थाना प्रभारी नवाबंगज 7839868272 तथा चैकी प्रभारी जागेश्वर मंदिर को 6398738357 इन मोबाइल नम्बरों पर सूचना दे सकते है।




