*शुक्लागंज हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर 1501 वां जश्ने चिरागा मनाया गया।*
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*
गंगाघाट के राजधानी मार्ग स्थित मदनी नगर अंजुमन गुलाम आन ए रसूल कमेटी के द्वारा जश्ने चिरागा पर विशाल गेट बनाकर रोशनी का इंतजाम किया गया। जामा मस्जिद रोशनी से जगमगा उठी। मनोहर नगर कमेटी के द्वारा राजधानी मार्ग पर विशाल गेट बनाया गया। गंगाघाट के मदनी नगर जामा मस्जिद करीमुल्ला कॉलोनी, मनोहर नगर, रहमत नगर,ब अहमद नगर, रसीद कालोनी, मोहम्मद नगर, गोताखोर, कर्बला, आलम नगर ,नबी नगर अखलाक नगर, शाही नगर, नगर सहित दर्जनों मोहल्ले रोशनी से जगमगा उठे। हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग जश्ने चिरागा पर पूरी रात रोशनी का इंतजाम करते जिसे देखने के लिए लोग पूरी रात चलते है। लोग जगह-जगह कुरान ख्वानी, नात का इंतजाम करते है। पूरी रात इबादत के दौर चलता है लोग इबादत करने के बाद अपने घरों से निकलकर नगर के सभी इलाकों में जहां पर रोशनी की सजावट की जाती है वहां पर सजावट देखने के लिए जाते है। सजावट की खूबसूरतीयों को देखने के लिए लोग दूर दराज से भी शिरकत करते है।




