*निकाय चुनाव-2026:*
भाजपा ने नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
जयपुर। निकाय चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश के प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों की निगरानी और संगठनात्मक समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है
बीकानेर के लिए राजेंद्र गहलोत, सुरेंद्र पाल टीटी, केके विश्नोई को पर्यवेक्षक बनाया गया है जयपुर में प्रभु लाल सैनी, सुरेश रावत और कुलदीप धनखड़ जिम्मेदारी संभालेंगे
अलवर में शंकर सिंह राजपुरोहित, जवाहर सिंह बेढम और रामलाल शर्मा, जबकि भरतपुर में अशोक परनामी, छगन माहुर और संजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है
अजमेर के लिए अरुण चतुर्वेदी, गोपीचंद मीणा और हीरालाल नागर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भीलवाड़ा में देवजी पटेल, गौतम कुमार दक और महेंद्र कुमावत पर्यवेक्षक रहेंगे
इसी क्रम में पाली में सीआर चौधरी, जागेश्वर गर्ग और सुमेधानंद सरस्वती, जोधपुर में ओंकार सिंह लखावत, जोराराम कुमावत और किशोर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है
उदयपुर में राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी और कालूलाल गुर्जर तथा कोटा में मेघराज लोहिया, कन्हैया लाल चौधरी, सुखबीर जौनपुरिया और रंजीता कोली को पर्यवेक्षक बनाया गया है
भाजपा की ओर से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को निकाय चुनावों की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पर्यवेक्षक स्थानीय संगठन, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी समीकरणों की जानकारी जुटाने के साथ पार्टी नेतृत्व तक जमीनी फीडबैक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे




