*उन्नाव कोविड में माता-पिता खोने वाली अंजली को मिला 10*उन्नाव कोविड में माता-पिता खोने वाली अंजली को मिला 10 लाख का सहारा*
डीएम ने सौंपा चेक, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता; आवास, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं का भी लाभ
उन्नाव। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खोने वाली उन्नाव की बालिका अंजली को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक जिलाधिकारी ने गुरुवार को सौंपा। अंजली ग्राम जानकीगंज, थाना बिहार की रहने वाली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान 11 मार्च 2020 से 11 दिसंबर 2021 के बीच माता-पिता अथवा वैध संरक्षक को खोने वाले बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सहायता देने की व्यवस्था की गई थी। अंजली को भी अप्रैल 2022 में इस योजना से लाभान्वित किया गया था।
*खाते में भेजे गए थे 10 लाख रुपये*
अंजली के खाते में भारत सरकार की ओर से अप्रैल 2022 में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। गुरुवार को जिलाधिकारी ने योजना के तहत चेक अंजली को सौंपा। इसके अलावा अंजली को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा और आपदा विभाग से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।
*पढ़ाई और भरण-पोषण में भी मिली मदद*
अंजली को भारत सरकार की ओर से शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं जुलाई 2021 से जून 2024 तक बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत शिक्षा और भरण-पोषण के लिए 2,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
*बोलीं- सहायता से भविष्य की मजबूत नींव मिली*
अंजली ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कोविड महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मिली सहायता ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह मदद उनके भविष्य की मजबूत नींव बनेगी और वह सहायता का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करेंगी।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो* लाख का सहारा*

*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*