. 🚩 जय श्री राम 🚩
*19 अगस्त, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र कल से*, सरकार चाहती है 25 तक, विपक्ष ने कहा-20 दिन तक चले
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में आज से एक नए विक्षोभ के असर की आशंका, कल उदयपुर में दिन में तापमान 30.9 और रात को 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@31, राजसमंद@30.1
🔸 कोयले से भरा *ट्रेलर पलटा मोपेड सवार मां-बेटे पर*, हादसे में दोनों की मौत, चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना इलाके के पालखेड़ी गांव से गुजर रहे उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन की घटना
🔸 उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के आंबुआ में एक व्यक्ति ने *खेत के पास खंडहर में लगा ली फांसी*, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
🔸 दिल्ली के पूर्व मंत्री *सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार*, जल बोर्ड घोटाले में एक्शन
🔸 बिहार: नालंदा में *बच्चों ने मांगा नमक तो दे दिया सर्फ*, मिड-डे मील खाने से 40 बच्चे बीमार
🔸 तमिलनाडु: *अब तीसरे बच्चे पर भी एक साल की मैटरनिटी लीव*, राज्य सरकार का ऐलान
🔸 ₹5500 प्रति क्विंटल के साथ *चीनी की मिल कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर*, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी
🔸 *जाति जनगणना में OBC का कॉलम नहीं होने पर भड़के राहुल गांधी*, Gen Z की तरह ओबीसी आंदोलन की अपील की
🔸 *सीरिया में तुर्की की एंट्री से भड़का इजरायल*, अलेप्पो के पास एयरबेस पर सैनिक तैनाती को लेकर दी खुली चेतावनी
🔸 *’होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका*.’, ट्रंप ने मैप दिखाकर किया दावा
🔸 *गाजा में भारत ने मदद जारी रखने का किया वादा*, तबाही पर जताई चिंता
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: ओडिशा के गंजाम में एक ड्राइवर का हुआ अपने मालिक से विवाद, तो वो गुस्से में मालिक की गाड़ी लेकर हुआ फरार, पुलिस – प्रशासन की फूली सांस, क्योंकि गाड़ी थी एक जेसीबी, सोचा पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगाकर उसे लेंगे रोक, पर ड्राइवर को जहां-जहां बैरिकेड दी दिखाई, वहां-वहां रुकने की बजाय जेसीबी का एक्सीलेटर दिया दबा, पुलिस के इंतजामों को दिया ठोक, खल्लीकोट से शुरू हुआ पीछा कई थानों तक गया पहुंच, पुलिस की गाड़ियां पीछे, जेसीबी आगे और बैरिकेड बेचारे बीच में अपना भविष्य रहे तलाशते, आखिरकार गुडियाली के पास खेत में मिली जेसीबी, पुलिस ने जेसीबी ली पकड़, पर ड्राइवर अब भी है फरार, लोग कस रहे तंज बोल रहे – बैरिकेड टूटे, पुलिस छूटी, पीछा हुआ बवाल, मालिक से ऐसा क्या हुआ विवाद कि ड्राइवर ऐसे भागा, यही है सवाल
🔸 *सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 27.64 करोड़ रुपए*: पांचवें राउंड में हुई 73 लाख रुपए की काउंटिंग, आज भी होगी गिनती
🔹 हॉकी वर्ल्ड कप: *आज भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से*: पिछले 10 साल से टीम इंडिया नहीं हारी, जीते तो टॉप-8 में पहुंचेंगे
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽




