*🪯सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡लखनऊ, गाजीपुर में इंदिरानगर सावन महोत्सव में हादसा, चलते झूले का बकेट टूटकर नीचे गिरा, हादसे में तीन युवतियां गंभीर घायल हुईं, अन्य कई लोग भी चपेट में आकर घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
➡लखनऊ, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बलिया दौरा आज, सुबह 8.30 बजे जिला जेल बलिया में पहुंचेंगे अजय राय, बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अजय राय
➡लखनऊ, यूपी T20 लीग से जुड़ी बड़ी खबर, काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को हराया, गोरखपुर लायंस को 15 रनों से हराया, कप्तान करन शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की ओर से 92 रन बनाए
➡जालौन, एसपी विनय कुमार सिंह ने किए तबादले, 3 इंस्पेक्टर, 2 दरोगा समेत 13 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह अपराध शाखा तबादला, लालबाबू मिश्रा कोतवाली जालौन, चन्द्रदेव यादव साइबर सेल प्रभारी बने, दारोगा शशिभूषण मिश्रा एएसपी के गोपनीय सहायक बने, वीनेश प्रजापति बने कदौरा के एसएसआई, हेड कांस्टेबल अवनीत कुमार उरई कोतवाली ट्रांसफर, दुष्यन्त कुमार सीओ सिटी पेशी भेजे गए, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार कदौरा तबादला, सुनील कुमार यूपी-112 और उदयभान सिंह उरई कोतवाली तबादला, सिपाही गौरव कुमार, सुमित मिश्रा की उरई कोतवाली में तैनाती, प्रदीप यादव को वीसी सेल अभियोजन कार्यालय भेजा गया
➡आजमगढ़, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल, घायलों को CHC मेहनाजपुर भेजा गया, दोनों घायल हैबतपुर दंडवल गांव निवासी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र का मामला
➡देवरिया, एथेनॉल से भरा टैंकर हो रहा लीकेज, सैकड़ों लीटर ज्वलनशील सड़क पर बहा, अधिकारियों ने खाली करने से किया मना- चालक, वापस ले जाने को कहा- चालक, बैतालपुर इंडियन आयल डिपो आया था टैंकर, गौरीबाजार क्षेत्र के बैतालपुर डिपो का मामला
➡आगरा, लापता जुड़वा दो सगे भाई बरामद, पुलिस ने CCTV की सहायता से किया बरामद, बच्चों को परिजनों को किया सुपुर्द, बाह में कोचिंग को जाते समय हुए थे लापता
➡गोंडा, बैंक खाते से 20.10 लाख रुपए हड़पने का आरोप, रुपए हड़पने के आरोप में 8 के खिलाफ FIR, महिला के नाम 30 लाख रुपये का लोन कराया, लोन स्वीकृत कराकर रकम हड़पने का आरोप, को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंधक समेत बैंककर्मी नामजद, शाखा प्रबंधक अजय कुमार पाल, पवन कुमार पाल पर केस, कैशियर पवन तिवारी, सहायक प्रबंधक सुशील गौतम आरोपी, कर्तार, संजीत, शिवाकांत और राधेश्याम भी नामजद, लोन की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर हड़पे पैसा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, कोतवाली नगर में मामले का मुकदमा दर्ज हुआ
➡कुशीनगर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए प्रदीप राय, सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय की जीत से जश्न का माहौल, कुशीनगर के कसया के मूल निवासी हैं प्रदीप राय
➡इटावा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गंभीर घायल युवक सैफई PGI भेजा गया, हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात, इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र का मामला
➡अलीगढ़, मोटोरोला फोन में अचानक हुआ ब्लास्ट, फ्लिपकार्ट कर्मी गंभीर रूप से घायल, माथे पर और आंख पर गंभीर चोट आई, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, हालत नाजुक, थाना अतरौली के रामघाट रोड की घटना
➡झांसी, शांति भंग करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार, दुकान में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, कार्रवाई चिरगांव क्षेत्र के छिरौना से अरेस्ट
➡रायबरेली, संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, छत से गिरने से मौत होने की आशंका, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, सरेनी क्षेत्र के छिवलहा गांव की घटना
➡ललितपुर, आवासीय विद्यालय के छात्र संग कुकर्म, दो वरिष्ठ छात्रों ने 3 बार किया कुकर्म, 11 वर्षीय छात्र घटना के बाद सदमे में, विद्यालय प्रशासन से 3 बार शिकायत, पीड़ित से ही प्राचार्य क्षमा पत्र लिखवाया, पुलिस ने दो वरिष्ठ छात्रों पर दर्ज की FIR, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जाखलौन क्षेत्र आवासीय विद्यालय का मामला
➡रायबरेली, मां की हत्या में बेटे को 7 साल की सजा, 2024 में गड़ासे से बेटे ने हत्या की थी, शव पेट्रोल डालकर जलाने का भी आरोप, गुरबख्शगंज क्षेत्र के पूरे ठकुराइन का मामला
➡रायबरेली, मारपीट व फायरिंग करने वाले गिरफ्तार, छज्जा डालने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गजेंद्र,प्रियांशू व ज्ञानेंद्र गिरफ्तार, ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना का था मामला
➡सहारनपुर, छेड़छाड़ के आरोपी को तालिबानी सजा, अर्धनग्न कर आरोपी का मुंह काला किया, जूते-चप्पलों की माला पहना जुलूस निकाला, पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल, थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के ताल्हापुर की घटना
➡कासगंज, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 400 लोगों के जत्थे के बीच लाई जा रही कांवड़, लहरा गंगा घाट से जलभरकर शिकोहाबाद जा रहे
➡आगरा, ससुरालियों पर सिपाही को पीटने का आरोप, पत्नी से सिपाही का चल रहा है विवाद, आंखों पर स्प्रे छिड़काव का भी आरोप, GRP और फोर्ट चौकी पुलिस पहुंची, पूछताछ, रकाबगंज क्षेत्र के फोर्ट रेलवे स्टेशन का मामला
➡कासगंज, 45 साल बाद बस लूटकांड का आरोपी अरेस्ट, पुराने रिकॉर्ड खंगाल गुजरात पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी हबीब अहमद अब्दुल गिरफ्तार, 1981 को राजकोट से मुंबई जा रही बस लूटी थी, कासगंज के तातारपुर में पहचान छुपा रह रहा था
➡आगरा, सीए रेहान खान के ठिकानों पर आयकर का छापा, कालामहल फर्म, माल का बाजार दफ्तर पर जांच, घर-दफ्तर में कई घंटे तक दस्तावेजों की पड़ताल, सीए रेहान खान को अपने साथ ले गई टीम, देशभर में 36 प्रोफेशनल्स, 394 संस्थाओं पर जांच, मामले में हवाला कनेक्शन की भी जांच जारी
➡देहरादून, देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल, भर्ती, देशी तमंचा, खोखा कारतूस, स्कूटी बरामद, घायल बदमाश आकाश थाना रायपुर का निवासी, हरबंसवाला बैरियर पर हुई पुलिस मुठभेड़
➡दिल्ली, दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन, कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल, जापान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स संग सीएम की होंगी बैठकें, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा, जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश को आमंत्रित करेंगे
➡दिल्ली, आज 19 अगस्त को दिल्ली में बड़ा परिवहन कार्यक्रम, सुबह 11 बजे विवि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम, 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी, दिल्ली में शुरू होगी लेडीज स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-करनाल अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का होगा उद्घाटन, राजघाट डिपो-1 में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन, LG तरनजीत सिंह, CM रेखा गुप्ता कार्यक्रम में होंगी शामिल
➡दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने दिल्ली-NCR में किया भंडाफोड़, 4 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, भारत में अनधिकृत रूप से भी रुके थे विदेशी, ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का आरोप है, लगभग ₹15 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त।




