By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > *पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
नगरराज्य

*पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*

timesandspace
Last updated: 2026/08/18 at 11:39 PM
timesandspace
Share
6 Min Read
featured image
SHARE

*पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
प्रेस नोट सं0-1484
दिनांक-18.08.2026
जोन-पश्चिमी/थाना- पारा, लखनऊ
*दिनांक 16.08.2026 को अवैध डेयरी संचालन एवं गंदगी फैलाने के विरुद्ध नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, नगर निगम के सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 05 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*
• अभियुक्तों द्वारा नगर निगम की कार्रवाई से बचने के लिए सरकारी वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने तथा पुलिस टीम के साथ मारपीट एवं हमला करने का प्रयास किया गया था।
*01- संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.08.2026 को थाना पारा क्षेत्रान्तर्गत गदियाना बादल खेड़ा, बुद्धेश्वर में अवैध रूप से संचालित डेयरी, अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने के विरुद्ध नगर निगम की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ नियमानुसार कार्यवाही हेतु पहुंची थी। कार्यवाही के दौरान नगर निगम टीम द्वारा अवैध रूप से पाले जा रहे पशुओं को जब्त किए जाने एवं जुर्माना लगाए जाने की कार्यवाही से नाराज होकर अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर उग्र विरोध किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा नगर निगम के सरकारी वाहनों पर पथराव कर उनके शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने एवं अभियुक्तगण को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तगण द्वारा लाठी-डंडे, लोहे की जंजीर आदि से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त घटना के संबंध में थाना पारा पर मु0अ0सं0 574/2026 धारा 191(3)/191(2)/190/109(1)/115(2)/352/ 351(3)/121(2)/132/324(3) बीएनएस एवं 2/3 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम तथा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं आफरीन व खुशबुन को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य अभियुक्त मौके का लाभ उठाकर फरार हो गए थे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 18.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना पारा पुलिस टीम द्वारा गदियाना आदर्श विहार, बुद्धेश्वर क्षेत्र से निम्न 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
01-सराफत अली लाल बाल वाला पुत्र मो0 अली, 02-रिजवान पुत्र उस्मान, 03-मो0 सलामुद्दीन अली पुत्र सिरदार अली, 04-शहाबुद्दीन पुत्र सिरदार अली, 05-मो0 इस्लाम पुत्र सिरदार अली, को गदियाना आदर्श विहार बुद्धेश्वर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*02-अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दूध के व्यापार के उद्देश्य से अपने घरों पर काफी संख्या में भैंसें पालकर डेयरी संचालित की जा रही थी। अभियुक्तगण के पास डेयरी संचालन एवं पशुओं को रखने संबंधी वैध लाइसेंस/दस्तावेज नहीं थे। नगर निगम द्वारा पूर्व में भी अवैध पशुपालन एवं गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।
दिनांक 16.08.2026 को नगर निगम की टीम के पुलिस बल के साथ पहुंचने पर अभियुक्तगण को अपने पशुओं को जब्त किए जाने एवं जुर्माना लगाए जाने की आशंका हुई। इसी कारण अभियुक्तगण द्वारा पहले नगर निगम के वाहनों में तोड़फोड़ की गई तथा पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर लाठी-डंडे एवं लोहे की जंजीर आदि से हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
*03-गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*
1. सराफत अली लाल बाल वाला पुत्र मो0 अली निवासी सुरती खेड़ा थाना माल लखनऊ, हाल पता डिप्टी खेड़ा चन्द्रा एकेडमी के पीछे थाना पारा लखनऊ उम्र करीब 42 वर्ष
2. रिजवान पुत्र उस्मान निवासी ग्राम बघौड़ा थाना औरास जनपद उन्नाव, हाल पता गदियाना आदर्श विहार, बुद्धेश्वर थाना पारा लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष
3. मो0 सलामुद्दीन अली पुत्र सिरदार अली निवासी ग्राम कांचारी थाना कासिमपुर जनपद हरदोई, हाल पता डी-ब्लाक राजाजीपुरम, हैदर कैनाल नाला थाना तालकटोरा लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष
4. शहाबुद्दीन पुत्र सिरदार अली निवासी ग्राम कांचारी थाना कासिमपुर जनपद हरदोई, हाल पता डी-ब्लाक राजाजीपुरम, हैदर कैनाल नाला थाना तालकटोरा लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष
5. मो0 इस्लाम पुत्र सिरदार अली निवासी ग्राम कांचारी थाना कासिमपुर जनपद हरदोई, हाल पता डी-ब्लाक राजाजीपुरम, हैदर कैनाल नाला थाना तालकटोरा लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष
*04-सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
01-मु0अ0स0 574/2026 धारा 191(3)/191(2)/190/109(1)/115(2)/352/351(3)/121(2)/132/ 324(3) बी0एन0एस0 व 2/3 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट थाना पारा कमि0 लखनऊ
*05-गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना पारा लखनऊ*
1. श्री सुरेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. उ0नि0 श्री चेतन आजाद, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
3. उ0नि0 श्री पुनीत लोहिया, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
4. उ0नि0 श्री विभोर सिंह, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
5. उ0नि0 श्री हर्ष यादव, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
6. हे0का0 मुनीर अहमद, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
7. हे0का0 तेजबहादुर, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
8. हे0का0 जितेन्द्र सिंह, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
9. का0 बादल, थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।

You Might Also Like

कानपुर; दिनांक – 18.08.2026 कानपुर मेट्रो: कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

लखनऊ। शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, डीआईजी हेमराज मीणा की गाड़ी में आगे और पीछे दोनों तरफ से जोरदार टक्कर।*

* सपा नेता ने कराया विशाल भंडारा *

*गैंगस्टर एक्ट में पिता-पुत्र को हुई सज़ा*

*मोमोज व फिंगर बने छात्रों की मौत की वजह*?

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

कानपुर; दिनांक – 18.08.2026 कानपुर मेट्रो: कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

August 18, 2026
featured image
राज्य

लखनऊ। शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, डीआईजी हेमराज मीणा की गाड़ी में आगे और पीछे दोनों तरफ से जोरदार टक्कर।*

August 18, 2026
राज्य

* सपा नेता ने कराया विशाल भंडारा *

August 18, 2026
राज्य

*गैंगस्टर एक्ट में पिता-पुत्र को हुई सज़ा*

August 18, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ*
  • कानपुर; दिनांक – 18.08.2026 कानपुर मेट्रो: कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
  • लखनऊ। शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, डीआईजी हेमराज मीणा की गाड़ी में आगे और पीछे दोनों तरफ से जोरदार टक्कर।*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?