*सपा नेता ने कराया विशाल भंडारा*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। श्रावण मास के मंगलवार के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित के द्वारा पुराने आरटीओ ऑफिस के पास स्थित कैम्प कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। इसके बाद सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। पूजन के पश्चात आम जनमानस के लिए पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। गर्म-गर्म प्रसाद पाकर लोगों ने आयोजक की जमकर सराहना की। भंडारे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा की श्रावण मास में सेवा और भंडारा करना सनातन परंपरा है। समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ग तक सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश पहुंचे। भंडारे को सफल बनाने में सपा यूवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। पूरे दिन भंडारे में लोगों की भारी भीड़ लगी रही।




