स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास नगर कानपुर स्थित शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट में झंडा रोहण एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
किया गया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी श्री संजय शुक्ला जी , श्री गिरीश शुक्ला जी, श्री अनुराग यादव जी, श्री अशोक गुप्ता जी, श्री मनोज भदोरिया जी , श्री राकेश बाजपेई जी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए । समिति के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के ऊपर कविता लिखकर, गीत गाकर, नृत्य पेश करके एवं डिबेट से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति के उपरांत कंचन श्रीवास्तव जी, निशा गौड़ जी, पूनम यादव जी, मधु शुक्ला जी, नीतू जी, स्वाति भदोरिया जी ,सीमा शुक्ला जी, रश्मि कटिहार जी ने पुरस्कृत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनिल कुमार गौड़ जी ने किया। आपने देश की सीमाओं पर और देश के अंदर हर पल अपनी जान की कीमत लगाकर रक्षा करने वाले जांबाज जवानों एवं सिपाहियों को समर्पित “कर चले हम फिदा जान तन साथियों” गीत गाकर उनकी कुर्बानियों को सलाम प्रस्तुत किया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास नगर कानपुर स्थित शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट में झंडा रोहण एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment




