By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: 14 साल से धनवापसी की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवार, दो बार पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > 14 साल से धनवापसी की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवार, दो बार पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
देश

14 साल से धनवापसी की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवार, दो बार पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

timesandspace
Last updated: 2026/08/10 at 5:52 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

14 साल से धनवापसी की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवार, दो बार पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

कानपुर। फ्लैट, दुकान और भूखंड दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हुए 40 से अधिक पीड़ित परिवार पिछले करीब 14 वर्षों से अपने रुपये वापस पाने और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अपनी शिकायतों को लेकर पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल अब तक दो बार पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच चुका है। सोमवार को दूसरी बार पुलिस आयुक्त से मुलाकात के दौरान पीड़ितों ने रावतपुर थाने में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें कानूनी कार्रवाई से पीछे हटाने और दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय से नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल गजेंद्र सिंह नेगी को थाने बुलाने और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूरे मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल रावतपुर थाने पहुंचा। वहां पहले से मौजूद गजेंद्र सिंह नेगी और पीड़ितों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। बातचीत के दौरान गजेंद्र सिंह नेगी ने अपने पक्ष में दर्ज मुकदमों का हवाला दिया। इस पर पीड़ित परिवारों ने कहा कि उन्हें अपने रुपये वापस चाहिए। उनका कहना था कि धनराशि वापस कर दी जाए तो वे छह माह के भीतर सभी मुकदमे वापस लेने की कार्रवाई करेंगे। हालांकि रुपये लौटाने के सवाल पर गजेंद्र सिंह नेगी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं और अदालत जो आदेश करेगी, उसका पालन किया जाएगा।

इस पर थाना प्रभारी कमलेश राय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसी का पैसा लिया गया है तो उसे वापस करना पड़ेगा। बातचीत के दौरान एक पक्ष ने अपने दस्तावेज और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। इस पर थाना प्रभारी ने पांच दिन का समय दिया। उन्होंने दोनों पक्षों को पांच दिन बाद दोबारा थाने पहुंचकर अपने-अपने दावे से संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बॉक्स

पहले भी पुलिस आयुक्त से की थी शिकायत

इससे पहले बीते मंगलवार को भी पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा था। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि रावतपुर थाने में दर्ज मुकदमा उन्हें दबाव में लेने और कानूनी कार्रवाई से पीछे हटाने के उद्देश्य से कराया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस आयुक्त ने रावतपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब पांच दिन बाद दोनों पक्षों के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

हरि ओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

💁🏻‍♂️*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

लखनऊ: डॉ.सोनिया नित्यानंद पुनः केजीएमयू की कुलपति बनाया गया,

*एक और पति की हत्या*

10 अगस्त, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार

*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *10 – अगस्त – सोमवार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.08.2026
Daily E-paper
03.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

💁🏻‍♂️*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

August 10, 2026
featured image
देशराज्य

लखनऊ: डॉ.सोनिया नित्यानंद पुनः केजीएमयू की कुलपति बनाया गया,

August 10, 2026
featured image
देशराज्य

*एक और पति की हत्या*

August 10, 2026
featured image
देश

10 अगस्त, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार

August 10, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • 💁🏻‍♂️*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
  • पुलिस उपायुक्त यातायात ने किया आनंदेश्वर मंदिर (परमट) , जागेश्वर मंदिर एवं बनखण्डेश्वर मंदिर* का स्थलीय निरीक्षण
  • बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वयं स्कूल पहुँचकर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवाई
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?