💁🏻♂️*!!सुबह..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*05/08/2026*
*1.* शेख हसीना का भाषण रोकने से भारत का इंकार, बांग्लादेश की मांग पर कहा- हमारा इससे लेना-देना नहीं, आज 2 साल बाद दिल्ली में FCCSA के कार्यक्रम में दिखेंगी पूर्व PM
*2.* क्रिप्टो साईबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई: Binance की मदद से भारत में पकड़ा गया ₹228 करोड़ का अवैध लेनदेन, 14 गिरफ्तार।
*3.* तृणमूलीकरण से बचाने के लिए बड़े स्तर पर होगा सांगठनिक बदलाव, दिल्ली में शमिक भट्टाचार्य, शुभेंदु अधिकारी और सुनील बंसल ने तैयार की रूपरेखा।
*4.* 1 अक्टूबर से सरकारी कर्मियों का 38% बढ़ेगा DA, पेंशन भोगियों के DR में भी बढ़ोत्तरी का निर्देश जारी।
*5.* कोलकाता: श्रद्धानन्द पार्क में चला KMC का बुलडोजर, TMC की वार्ड ऑफिस भी ध्वस्त।
*6.* 15 अगस्त को रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस की झांकियों में दिखेंगे अन्नपूर्णा योजना, VB G रामजी, आवास योजना, महिलाओं को फ्री बस यात्रा सहित 11 टैबलो।
*7.* उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में BJP मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, रात में महिला के घर में घुसकर अशालीन व्यवहार, कुप्रस्ताव देने का आरोप, लोगों ने जमकर धोया।
*8.* पश्चिम मेदिनीपुर में होटल पर रेड, वेश्यावृति का भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में मिली विदेशी शराब।
*9.* 10 अगस्त तक के लिए बंद हुआ बारासात फ्लाईओवर, होगी मरम्मत।
*10.* बाबा बैद्यनाथ से मां कामाख्या का सफर हुआ आसान, देवघर-गुवाहाटी के बीच सीधी विमान सेवा शुरू।
*11.* No इंश्योरेंस-No फ्यूल: SC का केंद्र को बिना वैध थर्ड-पार्टी बीमा वाले वाहनों के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश।
*12.* मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन।
*13.* PhD से जुड़े नियमों की अनदेखी: UGC ने 5 यूनिवर्सिटी पर लगाई रोक, 30 रडार पर।
*14.* ‘लगान’ और ‘गजनी’ के एक्टर प्रदीप रावत (74) का कैंसर से निधन।
*15.* राम मंदिर गबन मामला: बैंक एकाउंट-लॉकर में रखे सोने-चांदी के कीमती सामान की जांच, वीडियोग्राफी भी हुई।
*16.* राजस्थान के सीकर में HIV पॉजिटिव कर्मी पर रेप का आरोप! शादी का झांसा देकर दोस्त ने दिया दगा।
*17.* हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज, सभी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित।




