नशा मुक्त युवा करेगा देश को समृद्ध
जिले के योग व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अमित गौरइया ने दिया संदेश
रिसर्च के आधार पर युवाओं को सुझाई गई सकारात्मक राह
उन्नाव के ग्राम गौरइया, भगवंतनगर निवासी, राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध योगिक थेरेपिस्ट डॉ अमित गौरइया ने स्थानीय संस्था इंडियन इवेन्ट सॉल्यूशन्स के आवाहन पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा भारत देश के युवाओं को नशा मुक्ति के लिए देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा बहुत ही अतुलनीय एवं सराहनीय कदम “नशा मुक्त युवा” का अभियान जिसे 100 हफ्तों तक हर रविवार को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए आव्हान किया और उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने में समाज के सहयोग, योग विशेषज्ञों, समाजिक संगठनों और पुनर्वास केंद्रों की भूमिका पर विशेष जोर दिया तथा ही साथ कॉलेज और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों से भी अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को नशे के खतरों के बारे में भी बताएं और अपने कैंपस में नशे के खिलाफ अभियान चलाएं।
डॉ अमित गौरैया योग विशेषज्ञ होने के नाते पूरी वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ कहते हैं कि नशा मुक्ति के लिए योग में सबसे ज्यादा कारगर योग अभ्यास विधियां उपलब्ध है, जिसमें से कि पश्चिम के देशों में, तनाव से ग्रसित युवाओं को, भारत के वैज्ञानिक संत स्वामी महेश योगी जी ने भावातीत ध्यान (ट्रांसडेंटल मेडिटेशन) का अभ्यास करा कर तनाव मुक्त करके युवकों को नशा मुक्त कराया था, जिसका कि पश्चिम के देशों में आज भी अभ्यास किया जा रहा है।
रिसर्च में पता चला कि युवाओं को नशा का आदी होने के दो ही मुख्य कारण है, पहला – संगत, जिसे युवा शौक शौक में अपने साथियों के साथ शुरू करते हैं और फिर वहीं बाद में लत बन जाती है और दूसरा – तनाव, कारण है।
योग में पहला संगत के लिए युवाओं को यम और नियम के द्वारा यौगिक साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग कराई जाती है और दूसरा तनाव, जिसके लिए योग में 107 प्रकार की ध्यान विधियां उपलब्ध है, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर तथा नशा मुक्त किया जा सकता है, जिसके कि साइंटिफिक रिसर्च जर्नल के रूप में वैज्ञानिक प्रमाण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं।
मै एक योग विशेषज्ञ होने के नाते पूर्व से ही इन युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए, कई राज्यों की यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों, उत्तर प्रदेश पुलिस, अपने लेख और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को योग अभ्यास के माध्यम से नशा मुक्त करने के लिए योग की वर्क शॉप करता चला आ रहा हूं, जिसको की अब प्रधानमंत्री जी के आव्हान से और बल मिलेगा, जिसका कि अपने गृह जनपद उन्नाव से पुरजोर तरीके से करना चाहते हैं।




