. `NEWS HEADLINES`
👇
*🕎मुख्य समाचार l 02-08-2026*
🎙️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल में हुई प्रगति का श्रेय युवाओं को दिया।
🎙️प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
🎙️केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि जारी की।
🎙️भारत और चीन ने सिक्किम के नाथू ला दर्रे से सीमा पार व्यापार फिर से शुरू किया।
🎙️ओडिशा में बाढ़ का प्रकोप जारी। केरल में लगातार बारिश से तबाही, छह लोगों की मौत।
🎙️राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में जैस्मीन लैंबोरिया और प्रीति पवार ने और पैरा एथलीट सोमन राणा ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता। सात भारतीय मुक्केबाज आज फाइनल में खेलेंगे।




