विवाद के बाद तीन लोगों पर फेंकी गईं खौलती चाय, झुलसे
कानपुर नगर, थाना जाजमऊ क्षेत्रान्तर्गत मखदूम नगर, दरगाह शरीफ में सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के तीन लोगों पर खौलती चाय फेंकने की घटना सामने आई, जिससे तीनों झुलस गए।
इस पूरे प्रकरण पर सहायक पुलिस आयुक्त छावनी, प्रियंका वाजपेयी ने बताया कि दरगाह शरीफ में सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के तीन लोगों पर खौलती चाय फेंकने की घटना सामने आई, जिससे तीनों झुलस गए, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवाद के बाद तीन लोगों पर फेंकी गईं खौलती चाय, झुलसे
Leave a comment
Leave a comment




