*शुक्लागंज युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।*
जनपद उन्नाव के शुक्लागंज मे प्राप्त जानकारी अनुसार
मृत युवक का नाम दिनेश पुत्र राम बिलाश है। जो कि कंचननगर के संकरी गली के पास का रहता था।
बड़े भाई अयोध्या ने बताया कि हम सभी आठ भाई है दिनेश सातवे नंबर का है जो कि कानपुर दवा मार्केट में काम करता था लेकिन नशे की लत की वजह से दिनेश को नौकरी से निकाल दिया गया था। दिनेश अक्सर बिना बताए अपनी नशे की लत के कारण घर से लंबे समय के लिए गायब रहता था।
किन्तु अभी एक दिन से गायब होने पर किसी ने खोज बिन नही की। आज राजगीरों से पता चला दिनेश को अचेत अवस्था मे कंचननगर मोड़ के पास पड़ा है। घर वालो और आस पास के लोगो ने जाकर देखा तो वह मृत था। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




