बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़
कानपुर नगर, बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर वार्ड में बने दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई। मंदिर की शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां सड़क पर टूटी पड़ी मिली ।शिवलिंग और नंदी की टूटी हुई मूर्तियां देख लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जहाँ इलाके में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दोनो मंदिर लगभग चालीस साल अधिक पुराने है। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुट गई। फिलहाल बिठूर पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है।सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर ,दिलीप कुमार सिंह ने कहा थाना बिठूर क्षेत्र में मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
हरिओम की रिपोर्ट




