💁🏻♂️*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*23 – जुलाई – गुरुवार*
*1* ‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
*2* जंतर-मंतर पर जुट रहे प्रदर्शनकारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; पथराव में अब तक 2 ACP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
*3* वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, केंद्रीय मंत्रियों को चिट्ठी लिखी, कहा- सरकार भरोसा दे, बच्चों पर एक्शन न हो; हाईकोर्ट बोला- मारपीट के फुटेज सुरक्षित रखें
*4* कॉकरोच पार्टी बोली- बात करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए, अभिजीत दीपके की अपील- वांगचुक अनशन खत्म करें, हमारी लड़ाई जारी रहेगी
*5* ‘छात्रों और युवाओं को राजनीतिक मोहरा न बनाए’, राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
*6* मानसून सत्र में नीट पेपर लीक पर हंगामा संभव, कल राज्यसभा में खड़गे बोले थे- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे; सरकार बोली- राजनीति न हो
*7* जेपी नड्डा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हम चर्चा के लिए तैयार हैं , सारे पहलुओं पर चर्चा होनीं चाहिए. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं आप selective क्यों हैं, आप पॉलिटिकल माइलेज क्यों लेना चाहते उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप पर लगाते हुए कहा कि
*8* केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि छात्रों की मांग और उनके द्वारा उठाया गया पेपर लीक का मुद्दा गंभीर है. उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं अपील करता हूं कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और इससे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश भी उचित नहीं है. यह एक गंभीर समस्या है, जिस पर गहन चर्चा की आवश्यकता है.
*9* नड्डा बोले- राहुल बताएं कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक क्यों, सदन में चर्चा के लिए तैयार; राहुल ने कहा था- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए
*10* राहुल बोले-10 साल में 152 पेपर लीक, कोई सजा नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में काली पट्टी बांधकर आए; कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के वीडियो दिखाए
*11* राहुल बोले-पुलिसवालों ने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए, मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा
*12* वांगचुक ने केंद्र सरकार के सामने रखी अनशन खत्म करने की क्या शर्त? बोले- मैं जीना चाहता हूं
*13* सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित अस्पताल से अपना वीडियो मैसेज जारी किया है. इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि ‘मैं अभी जिंदा हूं. उन्होंने कहा कि मैं, मैं सरकार से विनती करता हूं कि वो बच्चों पर ताकत या बल का प्रयोग न करें. मुझे इस पर सरकार से आश्वासन चाहिए, अगर आश्वासन मिल जाए तो मैं आज ही अनशन तोड़ूंगा. अगर आश्वसन नहीं मिला तो मैं अनशन जारी रखूंगा.’
*14* छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए
*15* पेपर लीक हंगामा: सड़क से संसद तक संग्राम तेज, प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी चोटिल, देर रात टकराव से लेकर पथराव तक
*16* संसद चलो मार्च के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने कई लोगों को भावुक किया है। सोशल मीडिया से लेकर मोहल्लों की चौपाल और चाय की दुकानों तक इस आंदोलन की चर्चा हो रही है। प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। किसी ने छात्रों के साहस की सराहना की, तो किसी ने व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताई
*17* त्योहारी सीजन से पहले देश में चीनी की कीमतें एक महीने में 15 फीसदी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। सरकार ने जमाखोरी और सट्टेबाजी रोकने के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है और स्टॉक सीमा लगाने पर विचार कर रही है। मिलें और व्यापारी एक-दूसरे पर कीमतें बढ़ाने और जमाखोरी के आरोप लगा रहे हैं, जबकि सरकार ने फिलहाल चीनी आयात से इनकार किया है
*18* ट्रम्प की चेतावनी- अब होर्मुज में हमला मत करना, ऐसा किया तो ईरान में पुल और बिजली घरों को उड़ा देंगे, तेहरान तक अटैक करेंगे
*19* देश भर में मूसलाधार मानसूनी बारिश, बाढ़ और पहाड़ों पर भूस्खलन से तबाही मची है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें बीते 24 घंटे के भीतर और 21 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच एक ट्रक के फिसलकर नाले में गिर जाने से पिता-पुत्र की जान चली गई है।




