By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > *युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट*
नगर

*युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट*

timesandspace
Last updated: 2026/07/22 at 10:05 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

*युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट* कि

कानपुर। दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी और गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता को पुलिस ने बुधवार सुबह उनके आवास पर ही रोक दिया।

कांग्रेस के अनुसार, संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस ने मंगलवार रात से ही पवन गुप्ता के आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। सुबह जब पवन गुप्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिए घर से निकलने लगे तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस दौरान पवन गुप्ता और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। पवन गुप्ता ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

जब पवन गुप्ता ने आवास से बाहर निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई तथा पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि वे नहीं माने तो उनके विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और पुलिसिया दबाव, हाउस अरेस्ट तथा मुकदमों की धमकियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज उठाना तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस का दायित्व है और इसके लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। पार्टी के कई नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया ।

पवन गुप्ता,पदम मोहन मिश्रा,शीलू श्रीवास्तव,राकेश साहू,मदन मोहन शुक्ला,राम शंकर राय,विनोद अवस्थी,विश्वनाथ जायसवाल,रामजी दुबे,अमिताभ दत्त मिश्रा, कपिल जैसवाल, राम शंकर राय, देव राय,नीरज द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

*उद्यान महाविद्यालय की स्थापना हेतु कुलपति ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी*

*‘वृक्ष वन्दनम्’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*

18 किलोमीटर पैदल चलकर संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची महिला

वृक्ष वन्दनम् कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

सीएसए में 20 जुलाई से शुरू होगा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

नगर

*उद्यान महाविद्यालय की स्थापना हेतु कुलपति ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी*

July 22, 2026
नगर

*‘वृक्ष वन्दनम्’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*

July 19, 2026
नगर

18 किलोमीटर पैदल चलकर संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची महिला

July 19, 2026
राज्यनगर

वृक्ष वन्दनम् कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

July 19, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *उद्यान महाविद्यालय की स्थापना हेतु कुलपति ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी*
  • *युवाओं पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट*
  • *दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उन्नाव में सपा का प्रदर्शन,*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?