*उन्नाव नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।*
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 12 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे नाबालिग घर के बाहर टीनशेड के नीचे मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। आरोप है कि एक युवक मच्छरदानी के अंदर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जाते समय उसने परिवार को शिकायत करने पर जान से मारने और बच्ची को उठा ले जाने की धमकी देने का भी आरोप है। बता दे कि पीड़ित परिवार का कहना है कि सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई, लेकिन बिना मुकदमा दर्ज किए उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




