चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
– जर्जर सड़क दुर्घटना का कारण, खंती में उतरी स्कूल बस…
कानपुर नगर, सरसौल के घाघूखेड़ा गांव में जर्जर सड़क एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। सड़क धंसने और खराब मार्ग के कारण स्कूली बस खंती में उतर गई। बस में सवार तीनों बच्चे सुरक्षित रहे। चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने जिम्मेदार प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Leave a comment
Leave a comment




